शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 25 अक्टूबर को लाडनूं में, सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, समितियां बना कर सौंपी ज़िम्मेदारियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 25 अक्टूबर को लाडनूं में,

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, समितियां बना कर सौंपी ज़िम्मेदारियां

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के आगामी जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के लिए ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन यहां की सेठ सूरजमल भूतोडिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में किया गया। शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री प्रवीण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारियां पर विस्तृत चर्चा की गई। सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सम्मेलन के विभिन्न प्रभार की जिम्मेदारी के लिए समितियों का गठन किया गया तथा शिक्षकों को इन समितियों का दायित्व सौंपा गया। बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी, भूतोडिया स्कूल प्रधानाचार्य जयनारायण रैगर, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संभाग महिला मंत्री मंजू चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जोधा, उपशाखा मंत्री प्रवीण शर्मा, सभाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, महिला मंत्री पूनम वर्मा, उपसभाध्यक्ष अध्यक्ष कमल किशोर जांगिड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण गोठवाल, जिला महासमिति के सदस्य मन्नालाल टाक, नारायण सिंह, तुलसीराम रैगर, बीरबल रैगर, बनवारी मीणा, विनोद परिहार, रामसिंह रैगर, योगेश भारद्वाज, निलेश पारीक, गौरी शंकर सोनी, विजयराज वर्मा, प्रकाश गुर्जर, अजीत सिंह लक्ष्मण दास स्वामी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

पंचायतराज चुनाव के चतुर्थ चरण में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 66.70 प्रतिशत हुआ मतदान, लाडनूं पंचायत समिति में सर्वाधिक 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शहर चुनें

Follow Us Now