लाडनूं में पूरे मौहल्ला पानी से धुलाई कर बनाया स्वच्छ, सजाई हर घर के समक्ष रंगोलियां, जलाए दीप और मनाया दीपोत्सव नवाचार, अन्नकूट उत्सव पर मंदिरों में विशेष भोग लगे, सत्यनारायण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पूरे मौहल्ला पानी से धुलाई कर बनाया स्वच्छ, सजाई हर घर के समक्ष रंगोलियां, जलाए दीप और मनाया दीपोत्सव नवाचार,

अन्नकूट उत्सव पर मंदिरों में विशेष भोग लगे, सत्यनारायण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। धार्मिक आस्थाओं और संस्कृति के प्रति लगाव के कारण यहां दीपावली पर्व को जहां धूमधाम और उत्साह के साथ लक्ष्मी-पूजन, दीपों की सजावट, आतिशबाजी आदि के साथ मनाया गया, वहीं गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी परम्परागत रूप से सभी घरों और मंदिरों में मनाया गया। यहां राहूगेट के अंदर रामद्वारा के सामने स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में इस अवसर पर शनिवार को ठाकुरजी महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। पुजारी महेश कुमार व्यास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान का भजनों से गुणगान किया और सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जितेन्द्र भोजक, कमल सोनी, मनीष शर्मा, लोकेश शर्मा, मिक्की, आशीष, मुकेश, केशव आदि भक्तों ने प्रसाद वितरण में सहयोग किया।

पूरे मौहल्ले की सफाई और रंगोलियों से सजा कर दिया संदेश

दीपावली पर कुछ विशेष करने और पूरे शहर को संदेश देने की भावना के साथ यहां दधीचि चौक मौहल्ले में शुक्रवार को विशाल दीपक-उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम में मौहल्ले की सभी महिलाओं, बेटियों, युवकों, बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया और अपने पूरे मौहल्ले की सड़कों को पानी के टैंकर मंगवा कर धोकर साफ-सुथरा बनाया। सभी ने उन पर अपने-अपने घरों के बाहर आकर्षक रंगोलियां बनाकर और हर घर के बाहर पूरे रास्ते में दीपक जलाकर सजाकर मौहल्ले भर को रोशन बनाया और बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से दीपोत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पटेल, पार्षद लूणकरन शर्मा, कन्हैया लाल भोजक, अमित भोजक, डीपी दौलावत, मनोज दौलावत, विशाल शर्मा, गोविंद शर्मा, मुरली शर्मा, विनय शर्मा, अमित शर्मा, दामोदर शर्मा, राजू स्वामी आदि ने भी पूरे जोशो-खरोश से इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now