नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था,

सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

लाडनूं (kalamkala.in)। जसवंतगढ के भामाशाह ट्रस्ट सुप्रीम फाउण्डेशन एवं स्व. बजरंगलाल तापड़िया परिवार के आर्थिक सहयोग से बालिकाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था के तहत ‘कंप्यूटर बस’ का संचालन प्रारम्भ किया गया है। इस कंप्यूटर बस द्वारा बुधवार को लाडनूं में रैगर बस्ती के वार्ड 30 में शीतला माता मंदिर चौक में तथा गांव दुजार के आम गुवाड़ में निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स का शुभारम्भ किया गया। सुप्रीम फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी महावीर प्रसाद तापड़िया, शिवरतन व विजय तापड़िया के निर्देशानुसार महिला शिक्षा को समर्पित कम्प्यूटर बस के माध्यम से बालिकाओं को कम्प्यूटर कोर्स निःशुल्क सिखाया जाना शुरू किया गया है। इस बस में छात्राओं के लिए कम्प्यूटर सीखने के लिए समस्त तरह की व्यवस्था की गई है। छात्राओं के लिए बस में कंप्यूटर शिक्षा के लिए दो बैच बनाये गए हैं।

10 जुलाई तक चलेगी बस द्वारा नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा

इस कंप्यूटर बस में निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स का संचालन कर रहे दक्ष कम्प्यूटर प्रशिक्षक अभय प्रजापत ने बताया कि यह कम्प्यूटर कोर्स छात्राओं के लिए सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्त गढ़ की ओर से निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अन्तर्गत टाइपिंग अंग्रेजी व हिंदी, एमएस वर्ड, एमएस ऑफिस, एक्सेल, एई, टेली का प्रशिक्षण दिया जायेगा। वीरेन्द्र सिंह ने बताया यह कोर्स 17 जून से 10 जुलाई तक के लिए यहां पर संचालित किया जाएगा। बुधवार को शुरू हुए कम्प्यूटर कोर्स के दौरान इस कंप्यूटर बस का अवलोकन व्याख्याता बीरबल रैगर, वरिष्ठ अध्यापक पूनमचंद धौलपुरिया, सेवानिवृत शिक्षक भंवरलाल फुलवारिया, गुमानाराम मौर्य, मोहनलाल रेगर, नारायण मौर्य, रामसिंह रैगर आदि क्षेत्र के लोगों ने किया तथा इसी प्रकार ग्राम दुजार में विभिन्न ग्रामीणों ने भी कंप्यूटर कोर्स शुरू करने के दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

लोगों ने की सुप्रीम फाउंडेशन व तापड़िया परिवार के योगदान की सराहना

लाडनूं के रेगर बस्ती स्थित शीतला माता मंदिर चौक में रैगर समाज के उपाध्यक्ष रामसिंह बालोटिया, संगठन मंत्री व भाजपा एससी मोर्चा के शहर अध्यक्ष गंगाराम रैगर, निवर्तमान पार्षद मंजू देवी रैगर व बाबूलाल सबलानिया की ओर से तथा ग्राम दुजार में योग शिक्षक मनोज स्वामी की मांग पर कंप्यूटर बस की यह व्यवस्था की गई है। कंप्यूटर बस द्वारा कोर्स प्रारंभ किए जाने पर सभी उपस्थित लोगों ने जसवंतगढ़ के तापड़िया परिवार और सुप्रीम फाउण्डेशन के सामाजिक हित के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की तारीफ की। लोगों ने फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र तथा गौशालाओं व अन्य विकास कार्यों में अवस्मरणीय योगदान की प्रशंसा की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला चैयरमेन सीट आई तो सब अपनी-अपनी पत्नियों को लड़ा दें, यह नहीं चलेगा- जिला संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा, लाडनूं नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, किया लाडनूं जीत का ऐलान

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now