खींवसर जा रही स्काॅर्पियो के पलटने से 3 महिलाओं सहित 6 जने हुए घायल, निम्बीजोधां और लाडनूं के बीच हाईवे पर सुबह सुबह ही हुआ हादसा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खींवसर जा रही स्काॅर्पियो के पलटने से 3 महिलाओं सहित 6 जने हुए घायल,

निम्बीजोधां और लाडनूं के बीच हाईवे पर सुबह सुबह ही हुआ हादसा

लाडनूं (kalamkala.in)। एनएच 58 पर लाडनूं से निम्बी जोधां के बीच शुक्रवार को सुबह जल्दी ही एक स्काॅर्पियो वाहन के अचानक नियंत्रण खोकर पलट जाने से उसमें सवार 3 महिलाओं सहित 6 जने घायल हो गए। वाहन पलटने की जानकारी मिलते ही नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला वाहन चालक संघ के अध्यक्ष सलीम खान ने घायलों को अस्पताल भिजवाने में अपनी मदद की। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। 108 एम्बुलेंस के पायलट पवन पूनिया सभी घायलों को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। हादसे में हुए इन घायलों में भंवर सिंह (44), जसवंत सिंह (18), बागेश्वरी (14), संतोष पत्नी मूल सिंह (35), उग्मा (37) एवं धर्मेंद्र (18) शामिल हैं। ये सभी घायल एक ही परिवार के हैं और नारवा खींवसर के रहने वाले हैं। इन सभी का राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई। ये लोग स्काॅर्पियों में सवार होकर हरियाणा से लौट रहे थे और अपने गांव नारवा खींवसर जा रहे थे। अचानक ही निम्बी जोधां व लाडनूं के बीच उनकी स्काॅर्पियो गाड़ी बेकाबू हो गई और पलट गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

लाडनूं के शहरिया बास में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में दबोच कर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी चोर की स्पष्ट तस्वीर, शहरिया बास का ही रहने वाला है मुलजिम, इसके साथियों और चोरी का माल बरामद करने के लिए चल रही है तफ्तीश

शहर चुनें

Follow Us Now