सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा मिला लाडनूं का बुजुर्ग, राहगीर ने देख पहुंचाया अस्पताल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा मिला लाडनूं का बुजुर्ग, राहगीर ने देख पहुंचाया अस्पताल

लाडनूं (kalamkala.in)। सड़क किनारे बेसुध पड़े एक बुजुर्ग को राहगीर ने एक निजी वाहन से नजदीकी सुजानगढ़ के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। इस बुजुर्ग के चेहरे और सिर पर चोट लगी हुई थी। इन चोटों के कारण का कोई पता नहीं लग पाया है। शनिवार शाम करीब 5.15 बजे खानपुर फाटक से सुजानगढ़ साइड रोड के किनारे बेसुध और घायल अवस्था में मिला यह बुजुर्ग पूर्णाराम (60 वर्ष) पुत्र देवाराम मेघवाल निवासी बड़ा बास लाडनूं है। इसे सड़क किनारे पड़ा देख कर उधर से गुजर रहे निजामुद्दीन काजी निवासी सुजानगढ़ ने मानवता के नाते निजी वाहन से सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचाया तथा टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार को सूचित किया। स्वर्णकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को सूचित किया तथा घायल का इलाज शुरू कराया। परिजनों के मुताबिक इनकी मानसिक रोग की दवाई चल रही है, इसलिए घर से निकल गए थे। लाडनूं पार्षद इदरीश खान तथा सुजानगढ़ नर्सिंग स्टाफ रामरख ने भी इसमें मदद की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now