लाडनूं में सड़क निर्माण में खांचा भूमि को सम्मिलित कर हो पूरी सड़क, मंदिर के पास गंदगी से मिलेगी निजात और अतिकर्मी होंगे हतोत्साहित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में सड़क निर्माण में खांचा भूमि को सम्मिलित कर हो पूरी सड़क,

मंदिर के पास गंदगी से मिलेगी निजात और अतिकर्मी होंगे हतोत्साहित

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर के सबसे महत्वपूर्ण स्थान पर अतिक्रमण और गंदगी होने से सफाई व्यवस्था को लेकर और वहां सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुश्ताक़ खां कायमखानी ने की है। कायमखानी ने बताया किलाडनूं के सरकारी अस्पताल रोड़ स्थित सांखला हाऊस के पास नगर पालिका मंडल लाडनूं की सार्वजनिक सरकारी भूमि और सरकारी आम रास्ता है, यहां पर कुचिपला भैरूजी का मंदिर भी है, जिसके आस-पास गंदगी फैली रहती है। उन्होंने बताया कि यहां हाल ही मैं नगर पालिका लाडनूं द्वारा बनवाई जा रही सीसी रोड़ को जनहित में अधिक चौड़ाई से बनवाने व शेष बची खांचा भूमि पर भी सड़क बनवाई जानु चाहिए, ताकि मंदिर के आसपास फैली गंदगी से आम जनता को निजात मिल सके। यहां आस-पास के लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है, ऐसे लोग नहीं चाहते कि सामने की इस खांचा भूमि पर सीसी सड़क बने, क्योंकि अगर इस खांचा भूमि पर सड़क बन जाती है, तो वह आगे बढ़कर यहां कब्जा करने से वंचित हो जाएंगे, इसलिए ये लोग इस खांचा भूमि में सड़क नहीं बनने दे रहे हैं। कायमखानी ने मांग की है कि क्षेत्र की जनता चाहती है कि यह सड़क खांचा भूमि को सम्मिलित करते हुए पूरी सड़क बने। इसलिए, इस जनहित से जुड़े मामले में स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन को तुरंत प्रभाव से आगे आना चाहिए।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में विभिन्न सड़क कार्यों के लिए 10 करोड़ 93 लाख की स्वीकृति, 44.40 किमी मिसिंग सड़कें व नोन पेचेबल सड़कें बनेंगी, मुख्यमंत्री भजन लाल व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति जताया पूरे क्षेत्र की जनता की तरफ से आभार

‘विकसित राजस्थान- 2047’ की ओर बढ़ते कदम- लाडनूं शहर पर खर्च होंगे 26.81 करोड़ रुपए, विकास की विभिन्न योजनाओं पर होगा कार्य रूडीप के 5वें चरण को लेकर लाडनूं के जनप्रतिनिधियों व अन्य स्टेकहोल्डर्स से ‘संवाद कार्यक्रम’ 6 अगस्त को, पंचायत समिति सभागार में होगा संवाद कार्यक्रम

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now