निम्बी जोधां में साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, राजकीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल विवाह रोकथाम और आदर्श शादी के बारे में बताया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बी जोधां में साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित,

राजकीय योजनाओं की जानकारी के साथ बाल विवाह रोकथाम और आदर्श शादी के बारे में बताया

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम निम्बी जोधां स्थित राजकीय भीकू लाल सारड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में साईकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर राजस्थान सरकार द्वारा प्रदत्त नि:शुल्क साईकिलें बालिकाओं को वितरित की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुमित्रा रलिया जेठू (पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) ने विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकों के वितरण किये जाने, मिड डे मील, ट्रांसफर वाउचर की राशि, वर्क बुक्स, साईकिल-स्कूटी वितरण व भ्रमण करवाने सहित तमाम तरह की योजनाओं की जानकारी देते हुए अनामांकित बच्चों के प्रवेश सरकारी स्कूलों में करवाने की बात कही। उप प्राचार्य शिवनारायण कासनियां व जगदीश प्रसाद घिंटाला ने अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के सरकार के प्रयासों से अवगत करवाते हुए बाल विवाह, अनमेल विवाह व दहेज मुक्त शादी समारोह सम्पन्न कराने व फिजूलखर्ची रोक कर दहेज में नगदी, घोड़ी के गीत व तमाम तरह के आडंबरों व दिखावे पर रोक लगाने के साथ ही दहेज सहित तमाम तरह के लेन-देनों में कम्प्यूटर, लेपटॉप या साईकिल भेंट करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शाला के शिक्षक जगदीश प्रसाद घिंटाला कसुंबी जाखला ने अपने पुत्र आलोक घिंटाला की शादी में दहेज नहीं लेकर समाज, देश व महिला शक्ति को समृद्ध, सक्षम व विकसित करने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए हर क्षेत्र में महिलाओं को बढ़ावा देने की पहल को बल दिया है। गौरतलब है कि घिंटाला के बड़े बेटे इंजीनियर उपेंद्र घिंटाला ने भी पांच साल पहले बिना दहेज लिए आदर्श व प्रेरणादायी शादी की थी।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

मेले में विभिन्न खरीदारी, मनोरंजन और खाने-पीने की सुविधा का लोगों को निश्चित ही लाभ मिलेगा- तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, लाडनूं में समारोह पूर्वक किया गया मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर का शुभारम्भ

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now