दस सालों से घर लौटे स्थाई वारंटी को पुलिस ने दबोचा, महिला उत्पीड़न के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं होने से थी फरारी घोषित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दस सालों से घर लौटे स्थाई वारंटी को पुलिस ने दबोचा, महिला उत्पीड़न के मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं होने से थी फरारी घोषित

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए पिछले 10 वर्षों से फरार स्थाई वारटी हसन को गिरफ्तार किया है‌। यह कार्यवाही एसपी हनुमान प्रसाद मीणा व एडिशनल एसपी हिमांशु शर्मा के निर्देशन में वृताधिकारी विक्की नागपाल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार डूडी निरीक्षक एवं जाप्ता द्वारा की गई। गत 10 वर्षो से फरार इस स्थाई वारंटी हसन पड़िहार पुत्र रुकनदीन निवासी गली नं. 6, तेली रोड के खिलाफ 7 नवम्बर 2015 को लाडनूं के एसीजेएम न्यायालय द्वारा प्रकरण सख्या- 294/15 अन्तर्गत धारा-498 ए, 406 भादस में तारीख पेशियों पर उपस्थित नही होने पर स्थाई वारंट जारी किया गया था। इस सम्बन्ध में तकनीकी सहायता व आसूचना संकलन के आधार पर वारंटी हसन (52) पुत्र रूकनदीन जाति पडिआर निवासी गली 6 लाडनूं की तलाश शुरू की थी। आरोपी अपने निवास स्थान पर दस वर्षों के बाद आया, तभी उसे गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी में थानाधिकारी राजेश कुमार पुनि के साथ सहायक उपनिरीक्षक पर्वतसिंह, कांस्टेबल अब्दुल शाकिर व गिरधारी रहे। इसमें वारंटी को दस्तयाब करने में आसूचना अधिकारी अब्दुल शाकिर (कानि 591) को विशेष योगदान रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now