मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
मकर संक्रांति आपसी प्रेम, सद्भाव और आनंद का पर्व है- प्रो. जैन
लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम आयोजित किया जाकर पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने बताया कि मकर सक्रांति शुभ कार्यों के उद््भव का प्रतीक समझा जाता है। हम गौरवान्वित हैं कि हमारे देश का महासंगम प्रयागराज में भी इसी समय शुरू हो रहा है जो कि भारत के आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से और भी बल प्रदान करेगा। यह पर्व आपसी प्रेम सद्भाव और आनंद का पर्व है। इस दिन को पतंगें उड़ाई जाकर उल्लास से मानाया जाए किन्तु पक्षियों आदि जीव-जंतुओं आदि का भी ध्यान रखना चाहिए, उन्हें नुकसान नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम में विभाग की छात्राओं गुंजन, खुशी और पायल ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के संचालक सहायक आचार्य खुशाल जांगिड़ ने बताया कि मकर सक्रांति सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में आने का प्रतीक है। यह त्योहार सूर्य देव के प्रति आभार ज्ञापन को दर्शाता है। किसानों की अच्छी लहलहाती फसल की खुशी को दर्शाता है। सहायक आचार्या ममता पारीक ने इस  पर्व की महत्ता को समझाते हुए बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों में यह पर्व भिन्न-भिन्न नामों ओर विधाओं से जाना जाता है। यह पर्व हमें ग्रीष्म के आगमन का संकेत देता हुआ वातावरण में खुशहाली भर देता है। सहायक आचार्य गिरिराज भोजक ने विचार प्रकट करते हुए बताया कि यह पर्व अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से उत्तरायण में प्रवेश करने को समझाता है। इस पर्व के साथ खाएं जाने वाले व्यंजन और मिठाइयों का संगम भी मौसम के अनुकूल पथ्य और महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में विभाग के सभी सहायक आचार्य व छात्राएं उपस्थित रहीं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now