जैविभा विश्वविद्यालय की डा. लिपि जैन का लाडनूं उपखंड प्रशासन ने किया सम्मान, अहिंसा, शांति व सामाजिक समरसता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जैविभा विश्वविद्यालय की डा. लिपि जैन का लाडनूं उपखंड प्रशासन ने किया सम्मान,

अहिंसा, शांति व सामाजिक समरसता क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान मान्य विश्वविद्यालय के अहिंसा एवं शांति विभाग की सहायक आचार्या डा. लिपि जैन को अहिंसा, शांति एवं सामाजिक समरसता के क्षेत्र में संगोष्ठियों का आयोजन एवं साहित्य प्रकाशन क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लाडनूं उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। उनका यह सम्मान डा. गुहराय स्टेडियम में उपखंड प्रशासन के तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में उपखण्ड अधिकारी मिथलेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां लाडवाण, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, थानाधिकारी महीराम बिश्नोई आदि ने प्रशस्ति पत्र, शॉल और मोमेंटो प्रदान कर किया गया। ज्ञातव्य रहे कि डा. लिपि जैन ने नेट व जेआरएफ हासिल किया है तथा उन्हें अब तक अहिंसा एवं जन चेतना पुरस्कार 2023, स्वामी विवेकानंद शिक्षक गौरव सम्मान, स्वामी विवेकानंद वूमेन प्राइड अवार्ड (शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में), आईपीएसए राष्ट्रीय प्राचीन भारतीय राजनीतिक विज्ञान सम्मान 2024, भारतीय ज्ञान परम्परा 2021 (भारत सरकार के लिए मेंटर के रूप में स्वीकृत) आदि सम्मान मिल चुके हैं। डा. लिपि जैन ने अनेक पुस्तकें भी लिखीं हैं। उनकी पुस्तक ‘विकास: गांधी एवं आचार्य महाप्रज्ञ दृष्टि’, ‘वैकल्पिक आर्थिक चिंतन: गांधी के विशेष संदर्भ में’, ‘भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति’ व ‘कॉन्फ्लिक्ट रिज़ोल्यूशन एंड पीस टेक्नोलॉजी’ पुस्तकें चर्चित रहीं हैं। उनके लगभग 25 शोध आलेख अनेक प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं तथा विभिन्न राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में विचार और शोधपत्रों की प्रस्तुतियां भी वे कर चुकी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now