खड़ी कैंपर गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, अंदर बैठे युवक की हुई मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

खड़ी कैंपर गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, अंदर बैठे युवक की हुई मौत

 

लाडनूं (kalamkala.in)। ग्राम हुडास व काणूता के बीच एक ट्रक ने खड़ी कैंपर को टक्कर मार कर उसमें बैठे एक युवक को मौत के घाट उतार दिया और कैंपर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगढ़ तहसील के गांव लिखमीसर निवासी इस युवक विक्रम नाई (18) पुत्र जगदीश प्रसाद नाई की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटनानुसार विक्रम नाई और ओमप्रकाश पुत्र कानाराम जाट निवासी मुंदड़ा दोनों सोमवार को सुबह 8 बजे कैंपर गाड़ी से लाडनूं से अपने गांव जा रहे थे। फांटे के पास ओमप्रकाश तो पेशाब करने के लिए नीचे उतर गया और विक्रम गाड़ी के अंदर ही बैठा था, तभी अचानक आए ट्रक ने कैंपर गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें कैंपर क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे विक्रम की मौत हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक विक्रम के शव को पुलिस ने कानोता सीएचसी केंद्र पर ले जाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुजानगढ़ पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि इस हादसे की रिपोर्ट ओमप्रकाश पुत्र कानाराम जाट निवासी मुंदड़ा ने पुलिस को दी है, जिसे दर्ज किया जाकर हेड कांस्टेबल गिरधारी लाल को जांच सौंपी गई है। हादसे में मृतक विक्रम नाई बीए का विद्यार्थी था। विक्रम के एक भाई और है। वह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दादा मांगीलाल नाई को जब अपने पोते की मौत का समाचार मिला, तो सुनकर ही वे फूट-फूट करके रोने लगे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now