मीठड़ी के राजकीय विद्यालय में कॅरियर मेला आयोजित, मॉडल व चार्ट का किया गया प्रदर्शन, विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मीठड़ी के राजकीय विद्यालय में कॅरियर मेला आयोजित, मॉडल व चार्ट का किया गया प्रदर्शन, विशेषज्ञों ने किया मार्गदर्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। मीठड़ी उपतहसील की पीईईओ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सयुंक्त रूप से आयोजित कॅरियर मेले में विद्यार्थियों को भविष्य की राह दिखाई गई। मेला कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मॉडल व चार्ट प्रदर्शनी लगाई जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 100-100 रुपए पारितोषिक स्वरूप दिए गए। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कॅरियर सम्बंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। प्रधानाचार्य सतीश नारवाल, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रूडमल महरिया, बालिका राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिप्रसाद ने विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने और स्पष्ट लक्ष्य निर्थारित करने का महत्व समझाया। उन्होंने परंपरागत विषयों के साथ-साथ नवीन विषयों में भी दक्षता हासिल करने पर जोर दिया। करणी इंश्योरेंस के प्रोपराइटर गोपाल सिंह राठौड़ ने शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। व्याख्याता चंद्राराम मेहरा ने छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरियर चुनने का सुझाव दिया। मेले में सुभाष बिरड़ा, प्रहलाद मेहरा, माया स्वामी, गजेन्द्र सिंह, भींवाराम थालोड़, राजूलाल स्वामी, परमेश्वर महला, विजय सैनी, मोहन जाखड़, राहुल खंडेलवाल, रमेश जांगिड़, ओमप्रकाश मीणा, रामनिवास मेहरा, नाथू सिंह, बिजेन्द्र महला, दौलतराम, विजयकुमार, चम्पा, महेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद, श्रवण यादव, ममता, पूजा, विनीता, उषा कुमारी, विकेश कंवर, अभिषेक शर्मा, अभिषेक खंडेलवाल, जगजीवन पंवार, मोहम्मद कादिर, रामनिवास गोठवाल, सुखदेव दैया, नाथू सैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now