वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र की व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा सहित साध्वियों का अभिनंदन, शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता ने साध्वी कार्तिक यशा को सौंपा चाकरी का दायित्व

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वृद्ध साध्वी सेवा केन्द्र की व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा सहित साध्वियों का अभिनंदन,

शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता ने साध्वी कार्तिक यशा को सौंपा चाकरी का दायित्व

लाडनूं (kalamkala.in)। शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता के सान्निध्य में वृद्ध सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कार्तिक यशा एवं सहवर्ती साध्वीवृंद का अभिनंदन समारोह ऋषभ द्वार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर साध्वीश्री कल्पलता ने साध्वी कार्तिक यशा को चाकरी का दायित्व प्रदान किया। कार्यक्रम में शासन गौरव साध्वीश्री कल्पलता एवं साध्वीश्री कार्तिक यशा ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। साध्वी सुनंदाश्री एवं सहवर्ती साध्वियों एवं साध्वी कार्तिक यशा एवं सहवर्ती साध्वियों ने चाकरी की महत्ता का गुणगान किया। समणी नियोजिका मधुर प्रज्ञा ने अपने भावों की अभिव्यक्ति प्रदान की।जैन विश्व भारती के संयुक्त मंत्री रमेश खटेड़, आचार्य महाश्रमण योगक्षेम व्यवस्था समिति अध्यक्ष प्रमोद बैद, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश बैद, तेरापंथ महिला मंडल की उप मंत्री राजश्री भूतोड़िया, उपासिका डॉ. सुशीला बाफना, श्राविका-गौरव कमला कठौतिया, बीदासर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष संपतमल बैद, बिदासर तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री भावना दूगड़, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित मोदी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष शोभन कोठारी, पार्षद रेणु कोचर, अणुव्रत समिति के संरक्षक शांतिलाल बैद, मुमुक्षु बहनें व सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश मोदी ने कार्यक्रम में अपने भावों की प्रस्तुति दी‌। कार्यक्रम का प्रारंभ नमस्कार महामंत्र के साथ किया गया। महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया‌। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष अमरचंद लूंकड़, पूर्व अध्यक्ष धर्मचंद लुंकड़, सेवाभावी आयुर्वेदिक रसायन शाला के मुख्य न्यासी विजय सिंह सेठिया, साहित्य विभाग के अध्यक्ष विजय राज आंचलिया, बीदासर से आया श्रद्धालुजन उपस्थिति रहे तथा विभिन्न सभाओं, संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का संयोजन श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री राज कोचर ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now