लाडनूं शहर में छा जाएगा घुप्प अंधेरा, सभी रोड लाईटें काटी जाएगी,  नगर पालिका में विद्युत निगम के 3 करोड़ रुपए बकाया, आखिरी नोटिस, नहीं चुकाने पर पूरे शहर को भुगतना होगा खामियाजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं शहर में छा जाएगा घुप्प अंधेरा, सभी रोड लाईटें काटी जाएगी, 

नगर पालिका में विद्युत निगम के 3 करोड़ रुपए बकाया, आखिरी नोटिस, नहीं चुकाने पर पूरे शहर को भुगतना होगा खामियाजा 

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं नगर पालिका में अजमेर डिस्कॉम के पब्लिक स्ट्रीट लाईट के विद्युत खर्च के करीब 3 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। इनके लिए विद्युत वितरण निगम ने पालिका को चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। निगम ने पूरे शहर को अंधेरे में डुबोने की चेतावनी देते हुए शहर की पूरी रोड लाईटें बंद करने बाबत लिखा है। निगम ने अब तक करीब एक दर्जन नोटिस दिए जाने और पालिका द्वारा कोई परवाह नहीं करने को काफी गंभीरता से लिया है। शुक्रवार को निगम के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता और लेखाकार स्वयं नगर पालिका को नोटिस तामील करवाने पहुंचे।

यह लिखा है नोटिस में

अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के स्थानीय सहायक अभियन्ता (पवस) सचिन अग्रवाल ने नगर पालिका लाडनूं के अधिशाषी अधिकारी को नोटिस सौंप कर लाडनूं पब्लिक स्ट्रीट लाइट के विद्युत बिलों का भुगतान करने के सम्बन्ध में चेतावनी देते हुए अनावश्यक देरी किए जाने पर पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट कर शहर को अंधेरे में डुबो दिए जाने के लिए आगाह किया है। नोटिस के अनुसार लाडनूं नगर पालिका में पब्लिक स्ट्रीट लाइट के विद्युत सम्बन्धों में माह नवम्बर 2024 तक की बकाया राशि 299.57 लाख रुपये बताई गई है। जिसका पूरा भुगतान नगरपालिका द्वारा ही किया जाना है। नोटिस में इस कार्य को प्राथमिकता देकर बकाया राशि का भुगतान अविलम्ब कराने को लिखा गया है। साथ ही चेताया गया है कि अन्यथा, बिना किसी अन्य सूचना के तत्काल प्रभाव से विद्युत सम्बन्ध विच्छेद कर दिए जायेंगे। जिससे, लाडनूं नगरपालिका क्षेत्र में अंधेरा होने और असुविधाजनक स्थिति पैदा होने की समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका की बताई गई है। नोटिस में इससे पूर्व नगर पालिका को बकाया वसूली के लिए भेजे गए पत्रों का विवरण भी दिया गया है। ये पत्र 22 जून 2023, 14 जुलाई 2023, 5 सितम्बर 2023, 4 अक्टूबर 2023, 14 दिसम्बर 2023, 31 जनवरी 2024, 11 मार्च 2024, 19 जुलाई 2024, 1 अक्टूबर 2024 और 11 नवम्बर 2024 हैं, जिनका उल्लेख किया गया है। इन विभिन्न पत्रों के माध्यम से व स्वयं कार्यालय द्वारा कई बार सूचित किया जाने पर भी नगर पालिका ने इस कार्य को प्राथमिकता नहीं दी और गंभीरता से नहीं लिया गया।

नहीं हो सकता अर्बन सेस की राशि में एडजस्ट

नोटिस में बताया गया है कि नगर पालिका ने इस बारे में पत्र क्रमांक नपाला./2024-25 / 3035 दिनांक 12-11-2024 द्वारा ‘अर्बन सेस कि राशि का समायोजन निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग व विद्युत् निगम द्वारा किया जाना है।’ की सूचना दी गई। जबकि, अर्बन सेस (शहरी उपकर) की राशी सीधे सरकार के खाते में जमा होती है और निगम को अदायगी नहीं की जाती है। इस बारे में 3 जनवरी 2024 के अध्यक्ष डिस्कॉम जयपुर के आदेशानुसार ‘सभी क्षेत्रीय अधिकारियों एवं स्थानीय निकायों को यह स्पष्ट कर दिया जाए कि शहरी क्षेत्र से वसूल की गई अर्बन सेस की धनराशि सीधे सरकार के पास जाती है। अतः जिला प्रशासन और नगरपालिका अधिकारियों को बकाया जमा करने के लिए स्पष्ट किया जाना चाहिए, कि वे 5 दिन के भीतर राशी जमा करावें, अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा और इसके परिणामों के लिए पी.एस.एल प्राधिकरण पूरी तरह जिम्मेदार होगा, न कि डिस्कॉम। नोटिस में बताया गया है कि इस राशी का भुगतान नगरपालिका द्वारा ही किया जाना है। इसलिए इसे प्राथमिकता देकर बकाया राशी का भुगतान अविलम्ब करावें, अन्यथा बिना किसी अन्य सूचना के तत्काल प्रभाव से विद्युत सम्बन्ध विच्छेद कर दिए जायेंगे इससे लाडनूं नगरपालिका क्षेत्र में अंधेरा होने पर असुविधाजनक स्थिति पैदा होने की समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों की जियो टैगिंग हो, सभी शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित किया जाए, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य शीघ्र पूरा करें, जिला कलक्टर ने नगरीय निकायों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

लाडनूं: हत्या कर फरार होने के मामले का इस तरह हुआ पटाक्षेप- बेहतर टीम वर्क, समन्वय, फील्ड इंटेलीजेस व सायबर सहयोग से पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले पकड़ा, पुलिस की जिला विशेष शाखा ने आरोपी प्रेमाराम जाट बेड़ के विरूद्ध एल.ओ.सी. जारी करवा कर टीमें भेज कर दिल्ली से दबोचा

शहर चुनें

Follow Us Now