लाडनूं में महिला दिवस पर किया प्रमुख सशक्त महिलाओं का प्रशासन ने सम्मान, पंचायत समिति सभागार में हुआ आयोजन,
पार्षद सुमित्रा आर्य, डा. सुमन गोदारा, डा. रेणु शर्मा, रेणु कोचर, दिव्या माथुर आदि के साथ किया 44 शिक्षिकाओं का सम्मान
लाडनूं (kalamkala.in)। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को लाडनूं में पंचायत समिति सभागार में प्रशासनिक स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी के आयोजन-संयोजन में हुए इस समारोह की अध्यक्षता पंचायत समिति के प्रधान हनुमान राम कासनिया ने की। समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मिथलेश कुमार रहे एवं विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामचंद्र भाटी रहे। समारोह में अतिथिगण ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं का सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षा विभाग की रीना शर्मा, आनंद कंवर ढींगसरी आदि 44 शिक्षिकाओं के अलावा रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, संस्कार स्कूल की प्रिंसिपल डा. सुमन गोदारा, पार्षद रेणु कोचर, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या माथुर आदि प्रमुख सशक्त महिलाओं एवं 6 महिला सिपाहियों का सम्मान प्रशस्ति-पत्र, शॉल व साफा पहनाकर किया गया।
महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम, शिक्षा, उन्नति पर किया मार्गदर्शन
समारोह में उपखण्ड अधिकारी मिथलेश कुमार ने महिलाओं के हर क्षेत्र प्रगति की है। आज सरकारी और निजी क्षेत्रों में भी महिलाएं आगे आ रही हैं। महिलाएं शिक्षित होकर निरन्तर आगे बढ़ रही है। समाज को उनके लिए पुरानी सोच को बदलना होगा। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी और साइबर क्राइम से बचने के उपाय और शिकायत दर्ज करवाने की विधि समझाई। रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने महिला उत्थान की जानकारी देते हुए सम्मानित होने वाली सभी महिलाओं को बधाई दी और पंचायत समिति की महिला विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी का सम्मान उन्होंने महिला सशक्तिकरण के तौर पर किया।
हर स्तर पर महिलाओं के उत्थान के बारे में बताया
कार्यक्रम में दिव्या माथुर ने महिलाओं की सामाजिक सरोकार की भूमिका के बारे में बताया। प्रिंसिपल सुमन गोदारा ने शिक्षा को अति महत्वपूर्ण बताया और शिक्षा के प्रसार के बल पर ही महिलाओं की उन्नति व सशक्तीकरण संभव ठहराया। डा. रेणु शर्मा ने स्वास्थ्य के सम्बन्ध में महिलाओं का मार्गदर्शन किया। बीसीईओ रामचन्द्र भाटी ने महिलाओं के लिए राजीविका के लाभों के बारे में जानकारी दी। मंजू चौहान ने विश्व महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजिका पंचायत समिति की विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी ने आभार ज्ञापित करते हुए महिलाओं के हितों की रक्षा को आवश्यक बताया।
इन सबकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में विशेष अथिति पार्षद सुमित्रा आर्य, रेणु कोचर, सामाजिक कार्यकर्ता दिव्या माथुर, संस्कार स्कूल की प्रिंसिपल सुमन गोदारा, डा. रेणु शर्मा, स्काउट सचिव हर्षध्वनी शर्मा, अनीता जांगीड़ आदि रही। सहायक विकास अधिकारी सांवरमल शर्मा, रघुवीर सिंह, मोहनराम नेहरा, राधेश्याम सांखला, मोहनसिंह नेहरा, रघुवीर सिंह, विजेन्द्रसिंह, डूंगरसिंह, उजीरसिंह, वरिष्ठ लिपिक सुरेन्द्र सिंह वरिष्ठ आदि भी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में महिला ग्राम विकास अधिकारी, महिला पटवारी, महिला पुलिसकर्मी, महिला कनिष्ठ सहायक, महिला प्राचार्य, शिक्षिकाएं, महिला राजीविका की महिला पदाधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की शानदार उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन रेणु कोचर ने किया।
