लाडनूं के दुजार की एक महिला को साइबर ठगी के 50 हजार दिलाए पुलिस ने वापिस, साइबर ठगों द्वारा खातों से ठगी गई एक लाख से अधिक की राशि वापस दिलवा कर पहुंचाई राहत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के दुजार की एक महिला को साइबर ठगी के 50 हजार दिलाए पुलिस ने वापिस,

साइबर ठगों द्वारा खातों से ठगी गई एक लाख से अधिक की राशि वापस दिलवा कर पहुंचाई राहत

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जाकर पुलिस थाना लाडनूं में एक महिला के खाते से ठगी गई 50,000 रुपयों की राशि रिफण्ड करवाई गई। इसी प्रकार पुलिस थाना खुनखुना के अन्तर्गत 34 हजार 987 रुपयों की ठगी गई राशि रिफण्ड करवाई गई। इनके अलावा पुलिस थाना पीलवा में साइबर ठगी के 18,000 रूपये की राशि रिफंड करवाई गई है। इस प्रकार पिछले पांच दिनों में कुल 102,987 रुपयों की ठगी गई राशि पुलिस ने रिफंड करवाई है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा साइबर पोर्टल/ 1930 हेल्प लाईन नंबर पर शिकायतों में ठगी गई कुल राशि 102987 रूपये (एक लाख दो हजार नौ सौ सत्तासी) की राशि पीड़ितों के खाते में रिफंड करवाई गई।

ये सब थी साइबर ठगी की वारदातें

इन सब साइड ठगी में हुई वारदातों में पुलिस थाना लाडनूं के अन्तर्गत गत वर्ष 30 दिसम्बर को श्रीमती कंचन माली (हिरालाल माली) निवासी दुजार के खाते से ठगी कर 50000 रूपये ठगों ने निकाल लिए थे। इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक व साइबर सेल के सहयोग से हॉल्ड की गई राशि 50000/-रूपये (पचास हजार रूपये) का रिफंड हाल ही में 22 अप्रेल को दिलवाया गया। पुलिस थाना खुनखुना के तहत साइबर पोर्टल शिकायत संख्याः 22709240037330 में प्रार्थी को 13900 रूपये की हॉल्ड राशि रिफंड करवाई गई और साइबर पोर्टल शिकायत संख्या 32709240045834 प्रार्थी को 210870 रूपये की हॉल्ड राशि रिफंड करवाई गई। पुलिस थाना पीलवा साइबर पोर्टल शिकायत संख्या- 32707240039296 प्रार्थी को 18000 रूपये की हॉल्ड राशि रिफंड करवाई गई।

पुलिस की आमजन से अपील-

जिला पुलिस की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि #ऑनलाइन लेनदेन करते समय सतर्क रहें। #किसी भी अज्ञात लिंक, कॉल या संदेश के माध्यम से अपनी बैंकिंग डिटेल्स साझा न करें। #धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। #आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now