स्कूल के बच्चों ने लाडनूं के पुलिस थाना, हथियारों आदि का किया अवलोकन, थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को बताई पुलिस की कार्यविधि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्कूल के बच्चों ने लाडनूं के पुलिस थाना, हथियारों आदि का किया अवलोकन,

थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को बताई पुलिस की कार्यविधि

लाडनूं (kalamkala.in)। दयानंद सरस्वती सीनियर सैकेंडरी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए पुलिस थाना लाडनूं का अवलोकन करवाया गया। थानाधिकारी महीराम बिश्नोई ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने, किसी भी तरह के नशे व्यसन की लत से दूर रहने, यातायात नियमों की पालना करने आदि की हिदायत दी तथा शिक्षा का महत्व, देश के प्रति कर्त्तव्य और एक जागरूक नागरिक बनने की आवश्यकताएं समझाई।

हथियारों, अपराधों, एफआईआर आदि के बारे में समझाया

विद्यार्थियों के इस शैक्षिक भ्रमण दल को पुलिस थाने में सीआई बिश्नोई ने पुलिस के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि बिना वजह पुलिस से डरना नहीं चाहिए। कोई भी समस्या होने पर बेहिचक पुलिस के पास आना चाहिए और बताना चाहिए। पुलिस का कर्तव्य होता है कि वो लोगों की मदद करे। एएसआई विक्रम सिंह ने मोबाइल के प्रयोग और साइबर क्राइम, फ्रॉड आदि के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी तथा इनसे बचने के बारे में सावधानियां बताते हुए आवश्यक जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने ओनलाइन एफ.आई.आर. दर्ज करवाने की जानकारी भी दी। कांस्टेबल गिरधारी ने विद्यार्थियों को हथियारों के बारे में बताया। कांस्टेबल साकिर एवं सुखाराम ने लाडनूं पुलिस थाने के बारे में बारीकी से विद्यार्थियों को बताया और पूरे थाने का अवलोकन करवाया। उन्हें बाल अधिकारों और उनकी उपयोगिता व रक्षा के बारे में समझाया। जिस पुलिस को दूर से ही देखा करते थे, उन्हें नजदीक पाकर और अपना सहयोगी जानकर एवं विविध जानकारियां प्राप्त करके स्कूली बच्चों को बहुत खुशी हुई। इस शैक्षणिक भ्रमण दल में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय की उपप्राचार्या सीमा आर्य, अध्यापक सुरेश जांगीड़ और अध्यापिका अल्का चौहान भी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now