भेदभाव समाप्त कर समानता स्थापित करने वाले अग्रणी थे बाबा रामदेव- सांगलिया पीठाधीश ओमदास महाराज, हीरावती गांव में लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर की प्रतिष्ठा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भेदभाव समाप्त कर समानता स्थापित करने वाले अग्रणी थे बाबा रामदेव- सांगलिया पीठाधीश ओमदास महाराज,

हीरावती गांव में लोकदेवता बाबा रामदेव मंदिर की प्रतिष्ठा

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम हीरावती में लोक देवता बाबा रामदेव जी के मंदिर का लोकार्पण सांगलिया पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव राजस्थान के पहले ऐसे पुरुष थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त अमीर, गरीब, छुआछूत, भेदभाव की भावनाओं को समाप्त कर सभी को एक मंच पर लाकर खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उनकी समानता की भावना के पीछे आज भी लोग उन्हें श्रद्धा से याद करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बदलाव के लिए शिक्षा ही एक ऐसा साधन है, जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास कर सकती है। कार्यक्रम में केशव महाराज सुजानगढ आदि का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।

समाज में एकता के काम में लगी है सांगलिया पीठ

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने कहा कि सांगलिया पीठ मानव को मानव के समान बनाती है और भेदभाव मिटाकर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती है। इसके अलावा युवा नेता कालूराम गेनाणा ने मंदिर निर्माण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री नाथूराम कालेरा, सरपंच गणेश चबराल, प्रताप सिंह कोयल, बीदासर पंचायत समिति प्रधान संतोष मेघवाल, तेज सिंह निंबी जोधा, बंशीधर मेघवाल आदि थे। कार्यक्रम का संचालन शंकर आकाश ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now