कृषि-उद्यानिकी-  डीडवाना जिले में 30 किसानों के खेतों में ले रहा है उच्च उद्यानिकी मॉडल क्लस्टर आकार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कृषि-उद्यानिकी- 

डीडवाना जिले में 30 किसानों के खेतों में ले रहा है उच्च उद्यानिकी मॉडल क्लस्टर आकार

डीडवाना (kalamkala.in)। जिले के नगवाडा में उद्यान विभाग द्वारा उच्च उद्यानिकी मॉडल क्लस्टर स्थापित किया जा रहा है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक हरिओम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की अनुसार प्रत्येक खण्ड स्तर पर दो जिलों में उच्च उद्यानिकी मॉडल क्लस्टर का विकास किया जाना है। उन्होंने बताया कि विभागीय दिशा-निर्देशानुसार जिला डीडवाना-कुचामन के राजस्व ग्राम नगवाडा का चयन गत वर्ष इस योजना का क्रियान्वयन करने हेतु सीकर खण्ड स्तर से किया गया था‌।

लॉटरी से हुआ 30 किसानों का चयन

उन्होंने बताया कि ग्राम के चयन के उपरान्त ‘राज किसान पोर्टल’ पर पूर्व में पॉली हाउस तथा शेडनेट हाउस के निर्माण हेतु पत्रावली ऑनलाईन करने वाले कृषकों की नगवाडा गांव की ग्राम पंचायत में विभागीय अधिकारियों, सरपंच व समस्त पात्र कृषकों की उपस्थिति में लॉटरी द्वारा वरीयता सूची जारी की गई, जिसमें 25 कृषक सामान्य श्रेणी के तथा 5 कृषक अनुसुचित जाति श्रेणी से है। इन कृषकों की पॉली हाउस तथा शेडनेट हाउस के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर, इन्हें जिला उद्यानिकी विकास समिति में इनके खेत पर निर्मित होने वाले पॉली हाउस तथा शेडनेट हाउस की कृषक हिस्सा राशी जमा करवाने हेतु निर्देशित किया गया।

कृषक के खेत पर पॉली हाउस/शेडनेट हाउस का निर्माण, सोलर वाटर पम्प की स्थापना, फार्म पौण्ड निर्माण,प्लास्टिक मल्य / लो-टनल तथा सूक्ष्म सिंचाई संयत्र स्थापना होंगे अनुदान से

उप निदेशक ने बताया की वरियता सूची के अनुसार कृषकों द्वारा कृषक हिस्सा राशि जमा करवाने के उपरांत कृषकों द्वारा चयनित निर्माता फर्म को विभाग द्वारा पॉली हाउस तथा शेडनेट हाउस निर्माण के कार्यआदेश उद्यान विभाग डीडवाना द्वारा जारी किए गए, इस योजना में 30 पात्र कृषकों के खेतों पर उच्च उद्यानिकी क्लस्टर की स्थापना की जावेगी, जिसके अर्न्तगत प्रत्येक पात्र कृषक के खेत पर पॉली हाउस/शेडनेट हाउस का निर्माण, सोलर वाटर पम्प की स्थापना, फार्म पौण्ड निर्माण,प्लास्टिक मल्य / लो-टनल तथा सूक्ष्म सिंचाई संयत्र स्थापना विभागीय अनुदान से की जा रही है।

30 किसानों के खेतों पर होंगे पॉली हाउस/ शेडनेट हाउस के निर्माण

उन्होंने बताया कि वर्तमान में नगवाडा, कुचामन सिटी में उच्च उद्यानिकी क्लस्टर निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। चयनित 30 कृषकों में से 2 कृषकों के खेत पर पॉली हाउस/ शेडनेट हाउस का निर्माण पूर्ण हो चुका है, तथा कृषक इसमें फसल बुवाई की तैयारी कर रहा है। लगभग 10 कृषकों के खेतों पर पॉली हाउस / शेडनेट हाउस निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माता फर्म को जून 2025 तक सभी 30 चयनित कृषकों के खेतों पर पॉली हाउस / शेडनेट हाउस का निर्माण पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक

उपनिदेशक राणा ने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन को देखते हुए जिले के अन्य किसान भी अपने खेतों पर उद्यानिकी गतिविधि अपनाने हेतु प्रेरित हो रहे हैं। उच्च उद्यानिकी तकनीक अपनाकर व वर्षा जल का संग्रहण कर उसका उपयोग फसल सिंचाई हेतु कर कृषक सीमित संसाधन में भी कम मेहनत से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now