मोटर साइकिल पर शराब बेच रहा बल्दू का युवक ‘ढोला मारु’ पव्वों और बिक्री के रुपयों सहित पकड़ा गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोटर साइकिल पर शराब बेच रहा बल्दू का युवक ‘ढोला मारु’ पव्वों और बिक्री के रुपयों सहित पकड़ा गया

लाडनूं (kalamkala.in)। मोटर साइकिल से शराब परिवहन करने और बेचने के आरोप में निम्बी जोधां पुलिस ने भागते हुए को घेरा देकर उसे पकड़ा और उसकी बाईक की डिक्की में रखी अवैध ‘ढोला मारू’ ब्रांड देशी सादा शराब के 55 पव्वे व शराब ब्रिकी के 5440 रूपये और शराब परिवहन के लिए प्रयुक्त मोटरसाईकिल नं आरजे 37 एसजेड 5998 बरामद व जब्ती करके मुल्जिम केशुराम पुत्र चन्द्रभान जाट निवासी बल्दू को धारा 19/54, 20/54 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना निम्बी जोधां से सहायक उप निरीक्षक बस्तीराम अपने साथ जाप्ता में कांस्टेबल बृजगोपाल व राजकुमार को लेकर प्राइवेट वाहन से लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए रवाना हुए शाम को गांव बल्दू पहुंचने पर उन्हें खास मुखबिर से सूचना मिली कि बल्दू गांव से नाडी के ताल की तरफ एक खम्भे के पास मोटरसाईकिल लिये एक शख्स खड़ा है, जिसकी मोटरसाईकिल की डिग्गी ‘ढोला मारू’ के पव्वों से भरी हुयी है और वह शराब लिये बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर वे मुखबिर के बताये रास्ते की तरफ गए तो एक व्यक्ति नाडी के ताल की तरफ एक खम्भे के पास मोटरसाईकिल लिये खड़ा मिला, जो बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, पर पुलिस ने घेरा देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी केशुराम (38) पुत्र चन्द्रभान जाट निवासी बल्दू के पास खड़ी मोटरसाईकिल की डिग्गी में ‘ढोला मारू’ देशी सादा शराब के 55 पव्वे मिले।उसके पास शराब ब्रिकी के 5440 रूपए नकद मिले। शराब के लिए कोई लाईसेन्स/परमिट उसके पास नहीं होना पाया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now