निःशुल्क डायबिटीज एवं थायराइड कैंप में 250 मरीजों को चिकित्सा परामर्श व विभिन्न जांचों का लाभ मिला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निःशुल्क डायबिटीज एवं थायराइड कैंप में 250 मरीजों को चिकित्सा परामर्श व विभिन्न जांचों का लाभ मिला

लाडनूं (kalamkala.in)। डा. बीएस राठौड़ आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में यहां राहूगेट के पास स्थित नवदीप अस्पताल में शनिवार को आयोजित निःशुल्क डायबिटीज एवं थॉयराइड कैंप में 200 मरीजों को परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में 150 लोगों की विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच भी की गई। इनमें ओपीडी ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचबीए 1 सी, थायरॉयड की जांच, न्यूरोपैथी टेस्ट, वजन जांच, शुगर के मरीजों की अन्खोँ की फंड्स जांच नि:शुल्क की गई। शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध वरिष्ठ एंडोक्राइनोलोजिस्ट चिकित्सक डॉ. एस.के. शर्मा ने अपनी टीम के साथ सेवाएं प्रदान की। शिविर में वरिष्ठ नैत्र विशेषज्ञ डॉ. बलवीर सिंह एवं डॉ. बी.एस. राठौड़ ऑर्गेनाइजेशन की डॉ. ज्योत्स्ना भगवान सिंह राठौड़, डॉ. अभिलाषा राठौड़, डा. कमल सोनी, राजेन्द्र बागड़ी आदि के साथ पूरी टीम सहित सेवारत रहे।

एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने किया सहयोग

नवदीप अस्पताल एवं शोध केंद्र लाडनूं में डॉ. बी.एस. राठौड़ ऑर्गेनाइजेशन द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविर में जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएसएस प्रथम इकाई प्रभारी डॉ. आभा सिंह एवं द्वितीय इकाई के प्रभारी डॉ. बलबीर सिंह चारण के मार्गदर्शन में छात्रा खुशी जोधा और आशा मेघवाल ने पंजीकरण, रोगी सहायता और व्यवस्थाओं के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। जिसके लिए ऑर्गनाइजेशन द्वारा स्वयंसेविकाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। यह सहभागिता राष्ट्रीय सेवा योजना के श्समाज सेवा के माध्यम से युवाओं का व्यक्तित्व विकासश् के लक्ष्य को साकार करने के तहत थी। यह स्वास्थ्य शिविर डॉ. भगवान सिंह राठौड़ द्वारा देखे गए श्स्वस्थ समाजश् के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं नगर पालिका के ईओ ने शहर की ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के लिए मौके पर पहुंच पर लिया जायजा और दिए उचित निर्देश, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा आर्य ने मौके पर दिए विभिन्न सुझाव और रखी शीघ्र समाधान की मांग

लाडनूं के जोधा का बास में शराब की अवैध बिक्री के मामले का हुआ निस्तारण, जिसने शिकायत की उसे ही किया उलटा आरोपित, आबकारी विभाग ने दबिश दी, पर कुछ नहीं मिला, शिकायत कर्ता को बताया रंजिश से शिकायतें करने वाला

होस्पीटल रोड पर कुचिपला भैंरूजी मंदिर के पास सड़क बनने से रोकने और अतिक्रमण करने के मामले में टेक्सी चालकों में छाया गहरा रोष, विधायक ने पहुंच कर मौका देखा, भाजपा नेता ने सड़क निर्माण पूरा करने का दिया भरोसा

शहर चुनें

Follow Us Now