मितव्ययिता पूर्वक बरतें पेयजल को, ब्लेक आउट, विद्युत आपूर्ति में बाधा आदि आपातकालीन स्थिति के लिए पानी को संजोने के लिए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता की अपील 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मितव्ययिता पूर्वक बरतें पेयजल को,

ब्लेक आउट, विद्युत आपूर्ति में बाधा आदि आपातकालीन स्थिति के लिए पानी को संजोने के लिए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता की अपील 

लाडनूं (kalamkala.in)। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता मुकेश चंद गर्ग ने आमजन से पानी की पूर्ण मितव्ययिता बरतने की अपील की है। उन्होंने वर्तमान में उत्पन्न आपातकालीन स्थिति के दृष्टिगत बीकानेर स्थित नौखा दैया हेडवर्क्स पर स्थानीय प्रशासन द्वारा तय समयावधि में ब्लैक आउट घोषित होने की संभावनाओं के मध्यनजर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से डीडवाना-कुचामन जिले की जल आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित होने की आंशका जताई है और डीडवाना-कुचामन जिले के समस्त आम जन से प्रशासन एवं जन स्वा. अभि. विभाग की ओर से अनुरोध किया है कि-
1. सहेज कर रखें पीने का पानी- विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे पेयजल का अत्यंत मितव्ययिता से इस्तेमाल करें एवं पीने का पानी सहेज कर रखें।
2. सड़कों पर पानी नहीं छिड़कें- सडकों आदि पर पेयजल का छिड़काव कर दुरूपयोग नही किया जावे।
3. गाड़ी धोने के काम में नहीं लें- गाडियों को धोने हेतु पेयजल काम में ना लिया जाये।
4. कोई नल बिना टूटी के नहीं रखें- नल कोई भी नल बिना टूटी के ना हो तथा उपयोग के तुरन्त बाद टूटी को आवश्यक रूप बन्द किया जावे।
5. पेयजल बर्बादी की शिकायत करें- कहीं भी पेयजल की कोई बर्बादी, क्षति, व्यर्थ उपयोग हो रहा हो तो तत्काल शिकायत वी.डब्लू.एस.सी. / विभाग को दर्ज करावे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई
[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now