लाडनूं में अब तेज होगी नगर पालिका की टेक्स वसूली, अवैध निर्माण कार्यों पर कसेगा शिकंजा, टीम का गठन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अब तेज होगी नगर पालिका की टेक्स वसूली, अवैध निर्माण कार्यों पर कसेगा शिकंजा, टीम का गठन

लाडनूं (kalamkala.in)। शहर में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों पर नकेल कसने, हाउस टेक्स, नगरीय विकास कर आदि की बकाया वसूली आदि कार्य को तेजी देने के लिए नगर पालिका द्वारा एक टीम का गठन कर तत्काल प्रभाव से उसे काम सौंपा गया है। नगरपालिका के अध्यक्ष रावत खां एवं अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने कार्यालय आदेश जारी कर पालिका में गृहकर, नगरीय विकास कर, यूजर चार्ज एवं राजस्व वसूली एवं अवैध निर्माण व अतिक्रमणों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए अधिकारी/ कर्मचारियों का दल गठित किया है। इस आदेश के अनुसार इस दल में प्रभारी अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, सहायक प्रभारी कनिष्ठ लेखाकार राजेन्द्र सिंह पंवार एवं सहायक के रूप में कनिष्ठ सहायक अरविन्द धवल, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हिमालय चिण्डालिया, विकास लोहिया व सफाईकर्मी विकास दीप पंवार शामिल रहेंगे। आदेशानुसार ये सभी अधिकारी व कर्मचारीगण तत्काल प्रभाव से गृहकर, नगरीय विकास कर, यूजर चार्ज एवं अन्य समस्त राजस्व वसूली का कार्य एवं अवैध निर्माण/अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाही प्राथमिकता से करेगें। साथ ही इन्हें अविलंब अवैध निर्माण कार्यों व स्वीकृत नक्शा के विपरीत चल रहे कार्यो की सूची प्रस्तुत करना तथा सफाई निरीक्षक का सहयोग लेकर मौके पर कार्य रूकवाना और राजस्व वसूली की रसीद आदि पर प्रभारी अथवा सहप्रभारी हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत रहेगें। इस आदेश की पालना अविलंब एवं सख्ती से की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now