राष्ट्रसेवा के लिए सदेव तत्पर रहें- हवलदार हवासिंह, 25 एनसीसी गल्र्स को किया गया ‘बी’ सर्टिफिकेट्स का वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रसेवा के लिए सदेव तत्पर रहें- हवलदार हवासिंह,

25 एनसीसी गल्र्स को किया गया ‘बी’ सर्टिफिकेट्स का वितरण

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित नेशनल कैडेट्स कोर (एनसीसी) की 3 राज गल्र्स बटालियन के कैडेट्स को एक कार्यक्रम आयोजित करके 25 कैडेट्स को ‘बी’ सर्टिफिकेट्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर 3 राज गल्र्स बटालियन जोधपुर के हवलदार हवासिंह ने अपने सम्बोधन में सभी कैडेट्स को भारतीय सेना और एनसीसी के सम्बंध में अनेक रोचक एवं प्रेरणादायी बाते बताई तथा सभी से राष्ट्रसेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रविन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एनसीसी युवावर्ग को अनुशासित रहना सिखाता है और साथ ही उनमें देशसेवा की भावनाएं जागृत भी करता है। उन्होंने अपने जीवन में सदैव राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डा. आयुषी शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स द्वारा अपने प्रशिक्षण काल के दौरान अनुशासित कार्य, सामाजिक सहभागिता एवं नेतृत्व क्षमता के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। उन्होंने कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन भी किया। इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now