वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र कुमार जाट निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपखंड शाखा लाडनूं के चुनाव संपन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र कुमार जाट निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए,

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ उपखंड शाखा लाडनूं के चुनाव संपन्न

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की उपखंड शाखा लाडनूं के चुनाव में वीरेंद्र कुमार जाट को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दानोदिया ने जानकारी दी कि उपखंड शाखा लाडनूं में निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर वीरेंद्र कुमार जाट (वरिष्ठ सहायक) को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह (वरिष्ठ सहायक) को और सचिव पद पर गणेश मल ढाका (कनिष्क सहायक) को व कोषाध्यक्ष मोतीधर कासनिया को चुना गया है। सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद पर हरदयाल सिंह (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) को, संगठन मंत्री सुरेंद्र (कनिष्ठ सहायक) को और प्रचार-प्रसार मंत्री जेठू सिंह (कनिष्क सहायक) को निर्विरोध चुना गया है। नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का यहां ब्लॉक शाखा लाडनूं के मंत्रालय कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now