मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है- विधायक बाबूसिंह राठौड़, लाडनूं के करणी निवास पैलेस में पीएम मोदी की देशनोक रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है- विधायक बाबूसिंह राठौड़,

लाडनूं के करणी निवास पैलेस में पीएम मोदी की देशनोक रैली की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां करणी निवास पैलेस में एक बैठक आयोजित कर देशनोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।भाजपा नेता करणीसिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ ने 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की बागडोर संभालने से लेकर देश की सुरक्षा, सामरिक रक्षा, आर्थिक मोर्चे की सफलता आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और मोदी के हाथों में देश पूर्ण रूप से सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मोदी के देश संभालने पर देशभर में आतंकी घटनाएं हो रही थी। उन सब पर काबू पाया गया। पहलगाम की घटन के बाद तो उनकी आंखों में खून उतर आया और पाकिस्तान के भीतर तक वार करके उनके सामरिक ठिकानों को नेस्तनाबूद कर डाला। गौड़ ने बताया कि देश पहले विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था। तब मोदी जी ने 5वीं बनाने की घोषणा की और पांचवीं बनाई और फिर तीसरी बनाने की घोषणा की और आज चौथी पर तो पहुंच चुके हैं। तीसरी अर्थव्यवस्था भी बनने जा रहे हैं। शेरगढ़ विधायक ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलें ऊपर ही उड़ा दी। यह भी साफ हो गया कि पाकिस्तान के पास कोई अणुबम नहीं था। उनके पास सिर्फ अमेरिका से आई अणु मिसाइलें थी, जो भारत के हमले में लीक हो गई। पाकिस्तान के साथ अमेरिका की भी पोल सामने आ गई। यह सब मोदी है तो मुमकिन है। मोदी है तो भारत पूरी तरह सुरक्षित है।

सब साफे पहन कर पहुंचें देशनोक

शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह ने राजस्थान को पराक्रम और शौर्य की धरती बताया तथा कहा कि जब यहां के वीर युद्ध लड़ते थे तो उनमें वैराग जाग जाता था। उन्होंने आपरेशन सिंदूर की कामयाबी को सेना की बदौलत होना बताया और कहा कि सेना के सम्मान में देश भर में तिरंगा यात्राएं निकल रही हैं। उन्होंने देशनोक जाने के दौरान सबके लिए केशरिया साफा बांध कर आने की अपील की और कहा कि साथ में पूरे सम्मान पूर्वक तिरंगा झंडा लेकर जाएं। यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल बनना चाहिए।जिला प्रभारी अशोक सैनी ने बैठक में देशनोक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि गर्मी के मौसम में सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। भोजन-पानी की व्यवस्था की गई है, सभी अपने साथियों का भी पूरा ध्यान रखें। इससे पूर्व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला ने देशनोक की तैयारियों की जानकारी बनिए गए संयोजकों से प्राप्त की। अंत में भाजपा नेता करणीसिंह ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से देशनोक जाने के लिए सही समय पर बसों को रवाना करने और 10 बजे तक पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नीतेश माथुर ने किया।

इन सबकी रही बैठक में उपस्थिति

बैठक जगदीश सिंह राठौड़, हनुमान मल जांगिड़, महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, हनुमान प्रसाद शर्मा ध्यावा, पं. गौतम दत्त शास्त्री, अंजनी कुमार सारस्वत जसवंतगढ़, रजनीश शर्मा कसूम्बी, पार्षद मोहनसिंह चौहान, लादूसिंह धूड़ीला, रघुवीर सिंह राठौड़, मदन गोपाल नवहाल, नारायण लाल शर्मा, शौकत ठेकेदार, असगर शेख, मुमताज चौपदार, जगदीश यायावर, सुशील पीपलवा, दीपक जांगिड़, हनुमान मल जांगिड़, सुशील शर्मा दाधीच, नोरतन मल रैगर, ईश्वर मेघवाल, भवानी सिंह घिरड़ौदा, रींगण सरपंच प्रियंका चौधरी, लूणकरण शर्मा, रामसिंह रैगर, सुरेन्द्र जांगिड़, राजकुमार चिंडालिया, प्रवीण जोशी, बजरंग सैन, गणेश चबराल, रुबल बड़जात्या, मुकेश शर्मा, अंजना शर्मा, पन्नालाल गुर्जर, सुरेश खींची आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

शहर चुनें

Follow Us Now