तेज गर्मी और धूप से बचाव को लेकर श्रमिकों को सावधानियों व उपकरणों के प्रयोग की सलाह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तेज गर्मी और धूप से बचाव को लेकर श्रमिकों को सावधानियों व उपकरणों के प्रयोग की सलाह

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार तथा अधिशाषी अभियंता ओम प्रकाश साहू के निर्देशन और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी प्रथम पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा और गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रूडीप के अधिशासी अभियंता ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। काम के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही करने की चेतावनी देते हुए हिदायत दी कि गर्मी के मौसम में अपना हर तरह से बचाव करें और धूप के समय में केवर इनडोर वाले कार्य ही करें। उन्होंने आस-पास में साफ-सफाई रखने की आवश्यकता भी बताई और कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता आवश्यक है।रुडिप केप के असलम खान ने श्रमिकों को गर्मी के मौसम में बरतने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा की। श्रमिकों को कार्य के दौरान डीहाइड्रेशन से बचने के लिए ज़्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह भी दी गई। साथ ही ओआरएस का घोल और ठंडे पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई। दोपहर के समय तेज धूप में सभी श्रमिकों को पक्के निर्मित स्टाफ क्वार्टर में आराम करने को कहा गया और बताया कि सभी इसे अपनी जिम्मेदारी समझें और सावधानी व स्वच्छता का ध्यान रखें।
सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में मालविका के कैलाश सुपरवाइजर एसओटी रामकिशोर, श्रमिक भावना, पुष्पा, सपना, चम्पा, राकेश, महेंद्र, राहुल सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की पंचायतों में करोड़ों का घपला, व्यापक जांच जरूरी- ग्राम पंचायत निम्बी जोधां में एफ एफसी एवं मनरेगा योजना के कामों में भारी घपला, सात सालों के रिकॉर्ड की व्यापक जांच की मांग, बिना काम किए ही लोगों के खातों में भेजे मजदूरी के पैसे और ठेकेदार ने भूल होना बता कर वापस निकलवाए, बीडीओ व एसडीएम को की शिकायत

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

शहर चुनें

Follow Us Now