डीडवाना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, मस्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित 8 निःशक्तजनों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का किया गया निःशुल्क वितरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित,

मस्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित 8 निःशक्तजनों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर का किया गया निःशुल्क वितरण

डीडवाना (kalamkala.in)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को पुरानी पंचायत समिति के सभागार में किया गया।जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारम्भ जिला कलक्टर पुखराज सेन, जितेन्द्र सिंह जोधा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमाशु शर्मा द्वारा दीप-प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला में लगभग 120 प्रतिभागी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में वरिष्ठ नागरिकों को आयुर्वेद विभाग के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक भुवनेश शर्मा व शक्ति सिंह के द्वारा योग व ध्यान के बारे में, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोगेन्द्र ठोलिया ने मानसिक स्वास्थ्य व देखभाल तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेशदान चारण द्वारा पोषण एवं आहार के बारे में जानकारी दी गई।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला में आईसीआईसीआई बैंक की और रणजीत सिंह के द्वारा वित्तीय योजना और डिजिटल साक्षरता पर जानकारी दी गई, वहीं जिला खेल अधिकारी के द्वारा अन्तर पीढ़ीगत संवाद के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा मस्कुलर डिस्ट्रोफी से पीड़ित 8 निःशक्तजनों को इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर निःशुल्क वितरित की गई। इस अवसर पर सहयोग सेवा संस्थान के अध्यक्ष नवरतन गुर्जर, डीडवाना विकास मंच के अध्यक्ष योगेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now