तीर्थों, मंदिरों, जलाशयों के उत्थान और महिला शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रही थी कुशल शासक पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर- अंजना शर्मा, रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिलाओं का विशेष कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीर्थों, मंदिरों, जलाशयों के उत्थान और महिला शिक्षा के लिए सदैव समर्पित रही थी कुशल शासक पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर- अंजना शर्मा,

रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिलाओं का विशेष कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर यहां शीतला माता चौक में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर उन्हें याद किया गया। वार्ड 30 की पार्षद मंजू देवी रैगर की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि एवं जिला सह संयोजक अंजना शर्मा ने बताया कि रानी अहिल्या बाई होल्कर कुशल शासक व न्यायप्रिय प्रशासक थी, जिन्होंने अपने शासनकाल में बहुत अधिक जनकल्याणकारी कार्य करवाये। अहिल्या बाई ने विभिन्न तीर्थ स्थानों, मंदिरों, घाट, कुओं अदि का उद्धार व निर्माण करवाया। उन्होंने उनके जीवन के बारे में बचपन से लेकर पूरा वृतांत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रमुख कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को पूर्ण अधिकार प्राप्त हैं।महिलाओं के आगे बढ़ने के लिए सरकार ने पर्याप्त अवसर प्रदान किए हैं।महिला मोर्चा की शहर मंडल अध्यक्ष पार्षद रेणु कोचर ने एक गीत की चंद पंक्तियों को गाकर लोकमाता अहिल्या बाई के जीवन को प्रेरणादायी बताया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलभर माथुर ने अहिल्या बाई के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सुनीता वर्मा ने अहिल्या बाई होल्कर को कुशल शासक बताया और उनके द्वारा धर्मशालाएं, मंदिर, सड़कें आदि के निर्माण करवाने की जानकारी दी।

लोकहितैषी सशक्त महिला शासक थी अहिल्या बाई होलकर

कार्यक्रम में जर्नलिस्ट एसोशियन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जगदीश यायावर ने अहिल्या बाई के जीवन को प्रेणादायी बताते हुए उन्हें एक ऐसी सशक्त महिला शासक के रूप में चित्रित किया, जो न्यायप्रिय, लोक हितकारी, धर्मप्राण व कुशल प्रशासक थी। उन्होंने अहिल्याबाई को आज भी शासकों के लिए आदर्श बताते हुए कहा कि मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की समस्त नीतियां अहिल्याबाई का अनुकरण है। भाजपा के पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष नीतेश माथुर ने भी रानी अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। सेवानिवृत एईएन नोरतन मल तुनगरिया ने महिलाओं को अपनी नेतृत्व की क्षमता को विकसित करके राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

वयोवृद्ध महिलाओं का किया गया विशेष सम्मान

कार्यक्रम में पुसी देवी धौलपुरिया, कमला देवी तुनगरिया, पतासी देवी आदि भी मंचस्थ रहीं। इस अवसर पर वयोवृद्ध महिलाओं का सम्मान भी किया गया। बिदामी देवी सबलनिया, हुलासी देवी फुलवाड़िया, मंगनी देवी आदि का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम स्थल पर मंच के समक्ष एक विशाल कमल के फूल की रंगोली का चित्रण कलाकार नरेन्द्र प्रसाद स्वामी व कमल किशोर स्वामी ने किया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इन सबकी रही उपस्थिति

यह कार्यक्रम पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित था। कार्यक्रम में समस्त अतिथि महिलाएं थीं और श्रोताओं में भी महिलाओं की खासी तादाद रही। इनमें दाखां देवी तुनगरिया, कमला देवी बालोटिया, रामी देवी तुनगरिया, संतरा देवी फुलवारिया, बिमला देवी धौलपुरिया, मीरा देवी मोरिया, सुशीला देवी सबलानिया, शारदा देवी फुलवारिया, कमला मुसलपुरिया, अंजू माथुर, नोरती देवी फुलवारिया, कौशल्या धौलपुरिया, शांति देवी मोरिया, फुलां देवी फुलवारिया, बिदामी तुनगरिया, मुन्नी देवी फुलवारिया, गीता देवी तुनगरिया, कांता देवी मुसलपुरिया, रामी देवी मोरिया, रामपुड़ी देवी सबलानिया, मंजू देवी तुनगरिया, ललिता देवी मुसलपुरिया, मुन्नी देवी फुलवारिया, शारदा देवी तुनगरिया, सन्तोष सबलानिया, किरण देवी मोरिया, मुन्नी देवी तुनगरिया, सुमित्रा देवी सबलानिया, बाली देवी फुलवारिया, शारदा देवी, सुमित्रा तुनगरिया, मीरा देवी मोरिया, बसंती देवी तुनगरिया, मुन्नी देवी तुनगरिया, शारदा देवी तुनगरिया, भंवरी देवी तुनगरिया आदि महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। इनके अलावा प्रमुख लोगों में नगर पालिका में प्रतिपक्ष नेता लूणकरण शर्मा, पार्षद मोहनसिंह चौहान, सुशील दाधीच, पार्षद बच्छराज नागपुरिया, मदनगोपाल नवहाल, सेवानिवृत सहायक उप निरीक्षक रावताराम नवल, पूर्व पार्षद नेमाराम भानावत, ताराचन्द सांगेला, दीपक जांगिड़, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक बाबूलाल मोरिया, भाजपा अजा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम रैगर, हंसराज मुसलपुरिया, भाजपा आईटी सेल प्रभारी सुरेश खींची, गुमनाराम मोरिया, शिवलाल फुलवाड़िया, रतनलाल मोरिया, हीरालाल तुनगरिया, छगनलाल धौलपुरिया, किथाराम फुलवारिया, तोलाराम तुनगरिया, सन्तोष फुलवाड़िया, बाबूलाल धौलपुरिया, रवि भानावत, घनश्याम मोरिया, गंगाराम मोरिया, गणपतराम फुलवाड़िया, महेश सोनी, नारायण सिंह, कुलदीप सिंह, जयपाल सिंह, बालचन्द टाक, घनश्याम धौलपुरिया, खेमराज टाक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामसिंह रैगर ने किया और अंत में भाजपा अजा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष गंगाराम रैगर ने आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now