‘कलम कला’ की विशेष पेशकश- लाडनूं नगर पालिका का वर्तमान कार्यकाल: मूल्यांकन और विचारण, आपकी भावना, सोच और विचारों की अभिव्यक्ति को करें मुखर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘कलम कला’ की विशेष पेशकश-

लाडनूं नगर पालिका का वर्तमान कार्यकाल: मूल्यांकन और विचारण,

आपकी भावना, सोच और विचारों की अभिव्यक्ति को करें मुखर

लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका बोर्ड को पांच साल होने जा रहे हैं। इन पांच सालों के दौरान कैसी-क्या गतिविधियां हुईं और क्या-क्या कमियां रहीं। यह आकलन किया जाना आवश्यक है। कितने-क्या काम नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए और जनहित के लिए किए-कराए तथा कौन से काम अधूरे रहे या नहीं हो पाए, इन सब पर भी विचार किए जाने आवश्यक है। इस सम्बन्ध में परस्पर सोच और दृष्टि का मतभेद भी निश्चित ही मिलेंगे, लेकिन सभी के संयमित और तथ्यात्मक विचारों को ‘कलम कला’ स्थान देकर प्रकाशित करेगा। यह सब आगामी नगर पालिका चुनाव और आने वाले बोर्ड के लिए भी आदर्श मूल्यांकन सिद्ध हो, इसका ध्यान अवश्य रखें।

विचारों में किसी भी  तरह की राजनैतिक दुर्भावना अथवा किसी तरह का पूर्वाग्रह और व्यक्तिगत कुंठा कत्तई नहीं होनी चाहिए। भाषा में अशिष्टता और व्यक्तिगत आरोप किसी के लिए नहीं होने चाहिएं। आप अपने विचार, भावना, तथ्य संक्षेप में व्हाट्सएप नम्बर 9571181221 पर भिजवाएं। ये विचार दो दिनों में ही अवश्य भिजवाएं। विचारों के साथ में अपना नाम-पता, अधिकृत मोबाइल नम्बर और ईमेल एड्रेस भी अंकित अवश्य करें।
निवेदक-
जगदीश यायावर,
का. सम्पादक,
‘कलम कला’

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान की नई करवट- लाडनूं के नगर पालिका सभागार में होगा राजस्थान में रिफायनरी लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, सभी जन प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन आमंत्रित, राजस्थान में 80 हजार करोड़ की लागत की रिफाइनरी में शुरू होगा समस्त पैट्रो उत्पादों का उत्पादन

दो हजार ब्राह्मणों ने किया 24 करोड़ गायत्री मंत्र के जाप, श्री प्रखर परोपकार मिशन ट्रस्ट का महायज्ञ आयोजन, अक्षय तृतीया पर पूर्णाहुति, ब्रह्मा की नगरी में विशिष्ट आध्यात्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

शहर चुनें

Follow Us Now