लाडनूं में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का नगर पालिका द्वारा किया गया समारोह पूर्वक आगाज, परम्परागत जलस्रोतों को बचाने का आह्वान,
छिपोलाई तालाब पर कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा, साइकिल यात्रा, वृक्षारोपण, पीपल पूजन और सफाई अभियान का हुआ आयोजन







लाडनूं (kalamkala.in)। नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में 5 जून गुरुवार को सुबह 10 बजे यहां छिपोलाई तालाब पर राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह थे। अध्यक्षता हनुमान मल जांगिड़ ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडे, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, सीबीईओ रामचंद्र भाटी, रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, मुरली मनोहर मंदिर के महंत गौतम दत्त शास्त्री, पार्षद रेणु कोचर, विजयलक्ष्मी पारीक, मंजू रैगर, मोहनसिंह चौहान, लूणकरण शर्मा, सुरेन्द्र जांगिड़, बच्छराज प्रजापत, बाबूलाल प्रजापत आदि मंचस्थ रहे। इस अवसर पर पीपल पूजन, कलश यात्रा, वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम, साइकिल यात्रा आदि का आयोजन किया गया।
जल सरंक्षण व वर्षाजल संग्रहण पर दिया वक्ताओं ने जोर
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता करणीसिंह ने जल संरक्षण के महत्व को बताया और परम्परागत जलस्रोतों के उत्थान और उनके रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासन के साथ आम नागरिकों से भी पानी बचाने, पर्यावरण संरक्षण और वर्षाजल के संग्रहण के लिए आह्वान किया। तहसीलदार अनिरुद्ध पांडे ने राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के बारे में जानकारी दी और बताया कि राज्य सरकार द्वारा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन 20 जून तक मनाया जाएगा। इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को इसमें पूरा सहयोग करते हुए इस जन आंदोलन को सार्थक बनाना चाहिए। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नीतेश माथुर ने भी इस आंदोलन से सर्वजन को सक्रिय रूप से जुड़ने और जल संरक्षण में अपना योगदान करने के लिए अपील की। सीबीईओ रामचंद्र भाटी ने भी अभियान के बारे में बताया।नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. वीरेन्द्र भाटी ने किया।
कलश यात्रा निकाली, पीपल पूजन व तालाब पूजन और वृक्षारोपण किया
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर पालिका लाडनूं के तत्वावधान में गुरूवार को शुभारम्भ कार्यक्रम में लाडनूं के छिपोलाई तालाब पर दीप प्रज्ज्वलन के विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर निकटवर्ती श्री हनुमान बगीची में पीपल-पूजन भी किया गया। पीपल पूजन के इस अनुष्ठान में ठाकुर करणीसिंह, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, पार्षद सुमित्रा आर्य, गौतम दत्त शास्त्री आदि शामिल हुए। बगीची से ही महिलाओं ने पूजन के बाद कलश यात्रा निकाली, जिसे वहां से शुरू किया जाकर छिपोलाई तालाब में ले जाकर वहां जलाशय-पूजन के साथ कलश यात्रा सम्पन्न की गई। इस कलश यात्रा में पार्षद सुमित्रा आर्य, रेणु कोचर, मंजू रैगर, संतोष सांखला, कंचन नागपुरिया आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। यहां स्वच्छता कार्यक्रम के तहत तालाब परिसर की सफाई का कार्य भी सामुहिक श्रमदान करके किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह ने तालाब के पास मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया और उस पर ट्री गार्ड भी लगाया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार अनिरुद्ध देव पांडेय, पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल, ईओ भवानी शंकर व्यास, पार्षद मोहनसिंह चौहान, नीतेश माथुर, महेन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।
इन सब प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इन सभी कार्यक्रमों के दौरान ईओ भवानी शंकर व्यास, अखिलेश पारीक, राजेन्द्र सिंह पंवार, संजय बारासा, नंदकिशोर चौधरी, बाबूलाल ठोलिया, विकास बारासा, पूनमचंद, महेंद्र कुमार, हरेन्द्र आदि पालिकाकर्मी एवं शहर के प्रमुख लोगों में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यायावर, सुशील शर्मा दाधीच, दीपक जांगिड़, राजकुमार चिंडालिया, रमेश सिंह राठौड़, नारायण लाल शर्मा, दानमल जांगिड़, पृथ्वी सिंह जैतमाल, सुशील पीपलवा, नीतेश माथुर, बाबूलाल प्रजापत, गोविन्द सिंह कसूम्बी, जयवीर सिंह, सुरेश खींची, गंगाराम रैगर, सुरेश पारीक आदि एवं लक्की डिफेंस एकेडमी के सभी प्रशिक्षु युवा उपस्थित रहे।







