जलदाय विभाग के ‘अवैध कनेक्शन हटाओ’ अभियान के तहत लाडनूं व डीडवाना में हुई कार्रवाई, कुल 180 कनेक्शन हटाए, 27 जनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज और 7 लाख 32 हजार 200 की राजस्व वसूली की गई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जलदाय विभाग के ‘अवैध कनेक्शन हटाओ’ अभियान के तहत लाडनूं व डीडवाना में हुई कार्रवाई,

कुल 180 कनेक्शन हटाए, 27 जनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज और 7 लाख 32 हजार 200 की राजस्व वसूली की गई

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। जलदाय विभाग द्वारा संचालित ‘अवैध कनेक्शन हटाओ’ अभियान के तहत 9 जून तक विभाग ने लाडनूं व डीडवाना क्षेत्रों में कुल 180 अवैध जल कनेक्शन हटाए और 27 जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। विभाग ने इस अभियान में कुल 7 लाख 32 हजार 200 रुपयों की राजस्व वसूली भी की है।जन स्वा. अभि. विभाग पीएमसी खण्ड- डीडवाना के अधिशाषी अभियन्ता ने जानकारी दी कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग के मंत्री ए्वं मुख्य सचिव के आदेशानुसार वर्तमान में डीडवाना एवं लाडनूं उपखण्ड में ‘अवैध कनेक्शन हटाओ’ अभियान चल रहा है। अभियान के तहत 9 जून तक विभाग ने अवैध कनेक्शन धारकों, टैंकर माफिया एवं पेयजल का दुरूपयोग करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया। इसके तहत डीडवाना उपखंड के तहत कुल 68 अवैध कनेक्शन हटाए गए, 26 अवैध कनेक्शन धारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी और अवैध जल कनेक्शन धारकों से कुल 3 लाख 25 हजार 650 रुपए राजस्व राशि वसूल की गई। लाडनूं उपखंड से 112 अवैध कनेक्शन हटाए गए। 1 अवैध कनेक्शन धारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई और अवैध कनेक्शन धारकों से कुल 4 लाख 6 हजार 550 रुपए राजस्व वसूली की गई। इस प्रकार दोनों क्षेत्रों में कुल 180 अवैध कनेक्शन हटाए गए, 27 जनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई और कुल 7 लाख 32 हजार 200 रुपए की राजस्व वसूली की गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संवेदनशील एवं सतर्क है पुलिस- आपात स्थिति में महिलाओं को त्वरित सहायता के लिए जिला पुलिस ने जारी किए व्हॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9530413387, 24X7 सक्रिय रहेगी यह हेल्पलाइन, छेड़छाड़, उत्पीड़न, स्टॉकिंग अथवा अन्य आपात स्थिति में कॉल / व्हॉट्सएप के माध्यम से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

गर्मियों में पेयजल आपूर्ति नियमित बनाए रखने में कोई कोर-कसर नहीं रहे- कन्हैयालाल चौधरी, प्रभारी मंत्री ने ग्राम रथ अभियान के तहत लाडनूं के गेनाणा में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिए तत्काल निस्तारण के आदेश

लाडनूं शहर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका के दस्ते को लौटना पड़ा बैरंग, नहीं मिल पाई समय पर पुलिस इमदाद, ठेला चालक झगड़े पर हुए उतारु, क्यों नहीं सब्जी विक्रेताओं को पुरानी सब्जी मंडी में प्लॉट देकर बैठाया जाए, समस्या का स्थाई समाधान जरूरी

शहर चुनें

Follow Us Now