भारत के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ग्रंथों के महत्वपूर्ण ज्ञान भंडार को विद्यार्थियों तक पहुंचाएं- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, राज्यपाल ने डीडवाना-कुचामन जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारत के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ग्रंथों के महत्वपूर्ण ज्ञान भंडार को विद्यार्थियों तक पहुंचाएं- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े,

राज्यपाल ने डीडवाना-कुचामन जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

डीडवाना-कुचामन (kalamkala.in)। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति समयबद्ध रूप से मिले, यह सुनिश्चित होना चाहिए। साथ ही जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सभी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दी जाकर उन लोगों को लाभान्वित किया जाए तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक अभिवृद्धि के लिए विशेष प्रयास किये जाएं।राज्यपाल बागड़े मंगलवार को नगर परिषद कुचामन के मीटिंग हाॅल में डीडवाना-कुचामन जिले के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।

विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञानवृद्धि के उचित प्रयास किए जाएं

बैठक में बागड़े ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण-प्रशिक्षण कराते हुए विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने व उनके सर्वांगीण विकास के प्रयास करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि भारत के ऐतिहासिक एवं प्राचीन ग्रंथ ज्ञान के महत्वपूर्ण भंडार हैं। इससे विद्यार्थियों के बौद्धिक ज्ञान में वृद्धि हो, ऐसे प्रयास हमारी शिक्षण व्यवस्था द्वारा किये जाए।उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ड्रॉप-आउट विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा से जोड़ने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए। बागड़े ने जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी को विभाग के छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए खेल-कूद से संबंधित जरूरी व्यवस्थाएं करने को कहा।

दूरदराज के गांव-ढाणी सड़कों से जोड़े जाएं

बागड़े ने पीएम आवास योजना की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराने, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत दूर-दराज तक के गांवों व ढाणियों को सड़कों से जोड़ने, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नल कनेक्शन से शेष रहे घरों तक शीघ्र नल द्वारा जल पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेकर बारिश के मौसम में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों की सफाई कराने तथा वर्षा जल का संग्रहण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

कचरा संग्रहण व निस्तारण उचित ढंग से हो, जैविक खाद का उत्पादन हो

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा संग्रहण व निस्तारण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की और कचरे को उचित प्रकार से निस्तारित करने, जैविक खाद बनाने के लिए कहा। उन्होंने पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, राजीविका, चिकित्सा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर पात्रों तक लाभ पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर पुखराज सेन ने पीपीटी के माध्यम से विभागवार प्रगति की जानकारी प्रदान की।

राज्यपाल ने वितरित की इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, परबतसर में किया पौधारोपण

बैठक में राज्यपाल बागड़े ने जिला पुलिस अधीक्षक से जिले में कानून एवं व्यवस्था की जानकारी प्राप्त कर बच्चों व महिलाओं से जुड़े अपराधों के विरुद्ध त्वरित कारवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक से पूर्व राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रसित 5 बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर वितरित की।बैठक के पश्चात कुचामन से अजमेर प्रस्थान करते समय राज्यपाल बागड़े ने परबतसर उपखंड की ग्राम पंचायत खोखर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत बालाजी मन्दिर पर पौधारोपण किया और उपस्थित ग्रामीणजनों से संवाद कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

आगमन पर राज्यपाल का स्वागत व अभिवादन

राज्यपाल के कुचामन आगमन पर जिला कलक्टर पुखराज सेन, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार गुप्ता एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र कुमार ने अगुवानी की। राज्यपाल को जिला पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद, सीईओ जिला परिषद नागौर रविंद्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना महेंद्र मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

विकास में कभी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, सभी समाजों को रखा जाएगा साथ- ठाकुर करणीसिंह, लाडनूं के खोखरी में आयोजित सामाजिक संगोष्ठी में क्षेत्र के विकास, जन समस्याओं व आपसी सौहार्द्र पर हुई चर्चा, ग्रामीणों ने किया भाजपा नेता करणीसिंह का भावभीना स्वागत-सम्मान, वक्ताओं ने बिना नाम लिए दिया विधायक मुकेश भाकर के आरोपों का कड़ा जवाब

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now