सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तथा मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गोद भराई एंव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तथा मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गोद भराई एंव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )। सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत तथा मातृ पोषण स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को मूण्डवा के आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 17 पर गोद भराई एंव प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गर्भवती महिला राजू पत्नी इस्लाम की गोद भराई रस्म तथा सोयल पुत्र सलीम का नामांकन किया गया। गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसव पूर्व जांच की जानकारियां दी गई। कार्यकर्ता मुन्नी शर्मा ने बताया कि, गोद भराई रस्म का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है l गर्भावस्था में खान पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए l प्रतिदिन हरि साग सब्ज़ी, मूंग की दाल, सतरंगी फल, सूखे मेवे, दुध का प्रयोग खाने में करना चाहिए। जिन महिलाओं में खुन की कमी है उन्हें बच्चे के जन्म से पहले 180 ऑयरन की गोलियां लेनी चाहिए। उतनी ही बच्चे के जन्म के बाद लेनी चाहिए। इस दोरान प्रधान मंत्रि मातृ वंदना योजना की भी जानकारी प्रदान की गई। इसके तहत कुल 5000 की राशि तीन किश्तों में दी जाती है l गोद भराई के दोरान रंगोली बनाना, गीत गाने के कार्यक्रम भी किये गये। अंत में बतासे व सूखे मेवे से मुँह मीठा करवाया गया। आई समस्त महिलाओं को अपने 3-6 आयु वर्ग के बच्चे जो आंगनबाड़ी में पंजीकृत है, उनको रोजाना केंद्र पर भेजने हेतु प्रोत्साहित किया l

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now