लंम्पी वायरस बचाव के लिए लगाए टीके युवा टीम ने पूरे दिन दिया सहयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लंम्पी वायरस बचाव के लिए लगाए टीके

युवा टीम ने पूरे दिन दिया सहयोग

मूण्डवा ( न्यूज रिपोर्टर लाडमोहम्मद खोखर )।

गायों में गुजरात से आई लंपी बीमारी इन दिनों गावों मे देखने को मिल रही है ,इस बीमारी से बचाव के लिए ग्रामीण अपनी ओर से निशुल्क सेवाएं देते नजर आ रहे हैं , कई जानकारों ने बताया कि इस बीमारी का अब तक टीका भी उपलब्ध नहीं है। अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के रामप्रसाद गोलिया ने बताया गांव रूण में प्राइवेट पशु चिकित्सक श्रवणराम चौधरी के साथ मिलकर युवाओं की टीम ने बुधवार को लगभग 140 गौ माता के बचाव टीके लगाए, उन्होंने बताया कि इस काम में काफी युवाओं ने भरपूर सहयोग दिया, इसी प्रकार इस बीमारी से बचाव के लिए काली मिर्च, देसी घी, हल्दी, गुड़ सभी का मिश्रण बनाकर बाजरे के आटे में गायों को खिलाया गया ताकि इस भयानक बीमारी से बचाव हो सके। इसी प्रकार पशुपालकों ने अपनी ओर से बचाव करते हुए इस बीमारी से ग्रसित गायों को अलग रखकर उपचार शुरू करवा दिया है। इसी प्रकार कई पशुपालक अपने पालतू गायों को फिटकरी के पानी से नहला रहे हैं। इसी प्रकार फार्मासिस्ट मादाराम डूकिया, जेठाराम लालरिया और रामअवतार गोलिया ने पशुपालकों से आग्रह किया है कि आसपास कहीं इस रोग से संक्रमित पशु नजर आते हैं तो संबंधित पशु चिकित्सा केंद्र पर सूचना जरूर देवे। इस कार्य में यशवंत सोनी, श्रीकृष्ण सेवक, महावीरसिंह राठौड़, नौरत गोलिया, मुकेश घासल सहित काफी युवाओं ने सहयोग किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now