श्रद्धा, ज्ञान एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संगम का पर्व है गुरु पूर्णिमा- प्रो. जैन, जैविभा विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

श्रद्धा, ज्ञान एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संगम का पर्व है गुरु पूर्णिमा- प्रो. जैन,

जैविभा विश्वविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्व भारती संस्थान के शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. जैन ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति का अत्यंत पवित्र तथा श्रद्धा, ज्ञान एवं गुरु-शिष्य परंपरा के संगम का पर्व है, जिसमें गुरु आराधना को विशेष महत्व दिया गया है। अच्छा गुरु शिष्यों के दोषों, उनकी कमजोरियों का निवारण करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील होता है। जीवन में सम्मान एवं सफलता प्राप्त करने के लिए ज्ञान की साधना करनी चाहिए तथा उसे व्यवहार में अपनाना चाहिए। साथ ही निरंतर परिश्रम करते रहना आवश्यक होता है। उन्होंने गुरु आराधना सम्बंधी भजन भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. गिरिराज भोजक ने गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष पर प्रकाश डाला तथा भारतीय सनातन संस्कृति में आदर्श गुरु-शिष्य परम्परा के महत्त्व को बताया। डॉ. विष्णु कुमार ने कहा कि गुरु वह है, जिसमें गुरुर नहीं होता। हमें जीवन में किसी भी बात के गुरूर से बचना चाहिए। डॉ. अमिता जैन ने ‘गुरुवर तेरे चरणों की…’ भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्राध्यापिकाओं ने शिक्षकों का सम्मान किया तथा अपनी प्रस्तुतियां दी। कुसुमलता तथा प्रीति ने गुरु महिमा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु भगवान के तुल्य होते हैं, जो अपने अनुभवों से जीवन में निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए हमें प्रेरित करते हैं तथा सफल जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें अपने गुरुओं के प्रति हमेशा सम्मान का भाव रखना चाहिए। कोमल प्रजापत एवं समूह ने ‘गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविन्दः…’ भजन एवं पायल एवं समूह ने नाटक के माध्यम से गुरुओं की श्रेष्ठता को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का संयोजन तथा आभार ज्ञापन डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का चालन आयुश्री तथा हर्षिता सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी संकाय सदस्य डॉ. आभा सिंह, स्नेहा शर्मा, डॉ. देवीलाल कुमावत, खुशाल जांगिड एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now