लाडनूं में रामद्वारा रोड पर दो माह से अधिक समय से भरे गंदे पानी से हुआ जनजीवन अस्त-व्यस्त, श्रद्धालुजन और छात्राओं को हो रही भारी परेशानी, रुडीप, एल.एंड टी. और नगरपालिका सभी बने लापरवाह और कर रहे हैं अनदेखी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रामद्वारा रोड पर दो माह से अधिक समय से भरे गंदे पानी से हुआ जनजीवन अस्त-व्यस्त, व्यापारियों, आम नागरिकों, श्रद्धालुजन और छात्राओं को हो रही भारी परेशानी,

रुडीप, एल.एंड टी. और नगरपालिका सभी बने लापरवाह और कर रहे हैं अनदेखी

लाडनूं (kalamkala.in)। राहूगेट से रामद्वारा रोड स्थित ग्रामीण बैंक के सामने लम्बे समय से मुख्य सड़क मार्ग अवरूद्ध हो चुका है। यहां सड़क के दोनों तरफ की नालियां अवरुद्ध पड़ी है। इनके कारण पिछले दो महीनों से अधिक समय से नालियों का पूरा गंदा पानी सड़क पर बिखर जाता है। इस फैसले हुए पानी के कारण आवागमन करने वाले वाहन चालकों, केशरदेवी राजकीय स्कूल की छात्राओं, तार करंट बालाजी मंदिर, पंचमुखी बालाजी मंदिर, सत्यनारायण भगवान के मंदिर आदि में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, यूको बैंक आने वाले महिला, वृद्धों आदि तथा रामद्वारा में चलने वाले चातुर्मास कालीन दिव्य भक्ति सत्संग में श्रवण-लाभ के लिए आने वाले भक्तजनों आदि को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नगर पालिका सहित सभी कर रहे सड़क व नालियों की अनदेखी

इस मार्ग को नगरपालिका, रुडीप आदि लम्बे समय से अनदेखा कर रहे हैं, जिससे यह समस्या दिन-ब-दिन गंभीरतम होती जा रही है। यहां इस जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों के वस्त्र प्रायः प्रतिदिन कीचड़ से सन जाते हैं। कई बार वृद्ध महिलाएं इस कीचड़ भरी गंदगी के कारण फिसल कर गिर चुकी हैं। इन सबके बावजूद नगर पालिका लाडनूं व सिवरेज कार्य कर रही रुडीफ की आंखें नहीं खुल पाई और इस गंभीर समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

सिवरेज कार्य के दौरान छोड़ा था सड़क को टूटा-फूटा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीवरेज कार्य के दौरान तोड़ी गई इस रोड का पुनर्निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया। रुडीप ने जगह-जगह यहां खड्डे छोड़ दिए गए, जिनमें पानी भरने से समस्या और भी बढ़ चुकी है। इससे अब आगे से आगे सड़क क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह टूट चुकी है। नगर वासियों ने इस बारे में नगरपालिका को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत भी करवा चुके, लेकिन समस्या के हल के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहां हालात जस के तस बने हुए हैं। नागरिकों ने मांग की है कि इस रामद्वारा रोड पर दोनों तरफ की नालियों की मरम्मत और नियमित सफाई करवाई जाए तथा सीवरेज कार्य के दौरान छोड़े गए अधूरे हिस्सों को एलएंडटी कंपनी से दोबारा दुरुस्त करवाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं, छात्राओं आदि को नियमित रूप से सुगमता व शुद्धता से रामद्वारा भवन, तार करंट बालाजी, पंचमुखी बालाजी मंदिर, सत्यनारायण भगवान मंदिर, केशरदेवी स्कूल, ग्रामीण बैंक आदि में प्रवेश मिल सके।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now