लाडनूं के चीफ़ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली का ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ नागौर ने किया लाडनूं के चीफ़ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली का शानदार सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के चीफ़ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली का ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ नागौर ने किया लाडनूं के चीफ़ शहर क़ाज़ी सैय्यद मोहम्मद अली का शानदार सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। दीनी-मजहबी एवं सामाजिक कार्य करने में अग्रणी रहने पर लाडनूं की बड़ी ईदगाह के इमाम और चीफ शहर काजी सैयद मो. अली नागौर में गुलामे-मुस्तफ़ा यूथ आइकन द्वारा सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान बासनी बड़ी मस्जिद नागौर शाही ईदगाह में 50 साल पूरे होने पर ‘गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन’ ने प्रदान किया है। चीफ शहर क़ाज़ी सैयद मोहम्मद अली का सम्मान करते हुए उन्हें मोमेंटो, एजाज नामा, विशेष सम्मान-पत्र आदि प्रदान करके एवं साफा, माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में गुलामे मुस्तफ़ा यूथ आइकन के जिम्मेदार बड़े-बुजुर्ग नौजवान शामिल हुए। यह सम्मान मिलने के बाद लाडनूं के चीफ शहर क़ाज़ी सैयद मो. मदनी को बधाइयां व मुबारकबाद देने और उनके सेहतमंद रहने के लिए दुआ करने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर क़ाज़ी मोहम्मद अली से अर्ज की गई कि वे लाडनूं शहर मे रहकर ही सबकी कयादत रहनुमाई करते हुए कायद रहबर रहनुमा बनकर मजहबी सामाजिक भाईचारे की खिदमात को अंजाम देते रहें। कार्यक्रम में रोशन खान दायमखानी, अज़ीज़ खान बीजावत, असलम कोहिनूर, अय्यूब खान उस्मान खान, मुफ़्ती शरीफ, शहर काजी मदनी, सैय्यद अच्छू मियां, मुमताज खान, आमीन खान, गन्नी खां, बाबू दाहिमा, इमरान हनफ़ी हाफिज इरफान, अशरफ मुगल, सैय्यद इक़बाल, कालू खान, महबूब, सैय्यद शेर मोहम्मद, एडवोकेट आमीन, बाबू भाई, सैय्यद शकील, इमरान, अरशद आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व बुजुर्ग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now