पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ खेलकूद व संस्कारों में भी आगे बढ़े बालिकाएं- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, ग्राम कसूम्बी में पूर्व सांसद सुमेधानंद व भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा ने किया वृक्षारोपण, पूर्व सांसद का किया गया भव्य स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ खेलकूद व संस्कारों में भी आगे बढ़े बालिकाएं- स्वामी सुमेधानंद सरस्वती,

ग्राम कसूम्बी में पूर्व सांसद सुमेधानंद व भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा ने किया वृक्षारोपण, पूर्व सांसद का किया गया भव्य स्वागत

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम कसुम्बी में सावन के हरियालै महीने में ‘हरियालो राजस्थान’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर्यावरण संरक्षण पौधरोपण महाअभियान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसूम्बी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उनका पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, समाजसेवी गुलाबचंद बागड़ा, तरुण बागड़ा, युवा भाजपा नेता परमवीर बागड़ा, युवा नेता अनिल पिलानिया ने वैदिक ऋचाएं लिखित दुपट्टा व माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा सहित सभी कार्यकर्ताओं के साथ कस्तूरबा बालिका विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने बालिकाओं से पढ़ाई में अव्वल रहने व पढ़ाई के साथ खेलकूद और संस्कारों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लाडनूं भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में गांव के साथ साथ देश में भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर तहसील के वरिष्ठजन के साथ भाजपा के कार्यकर्ता व विद्यालय परिवार के अध्यापिकाएं व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में श्याम सिंह चौहान, मोहन दिलोया, गिरधारी बागड़ा, गजानंद बागड़ा, अनिल पिलानिया, कैलाश बालोदिया, राजेंद्र दुसाद, महेंद्र बीरड़ा, श्रीकांत चोटिया, दिनेश शर्मा, रामलाल गुर्जर, लक्की, प्रधानाध्यापिका रेखा बेंदा, संतोष कड़वासरा, स्वरूप कंवर, संतोष, विमला सरोज भंवरलाल बीरड़ा सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

शहर चुनें

Follow Us Now