ग्राम धोलिया में पुती शिक्षा के मंदिर में कालिख, आपस में भिड़े प्रधानाचार्य व बाबू, हुई मारपीट, दोनों तरफ से पुलिस में रिपोर्ट, सीबीईओ ने जांच के लिए मांगे स्टाफ से लिखित बयान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्राम धोलिया में पुती शिक्षा के मंदिर में कालिख,

आपस में भिड़े प्रधानाचार्य व बाबू, हुई मारपीट, दोनों तरफ से पुलिस में रिपोर्ट, सीबीईओ ने जांच के लिए मांगे स्टाफ से लिखित बयान

लाडनूं (kalamkala.in)। ज्ञान का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालयों में छात्रों के समक्ष ज्ञान का पाठ देने वाले ही लाठियां-डंडे लेकर आपस में भिड़कर जब विद्यार्थियों को बाहुबली बनने की प्रेरणा देने लगे, तो धीरे-धीरे लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर देंगे। ऐसा ही एक मामला सामने आया है लाडनूं तहसील के गांव धोलिया में, जहां स्थित राजकीय नंदलाल दाधीच उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ऐसा ही नजारा पैदा किया गया, जिसमें विद्यालय समय में ही प्रधानाचार्य नरेंद्र जाखड़ व वरिष्ठ सहायक (बाबू) जगदीश राम जाट के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। स्कूल पढ़ रहे विद्यार्थियों व शिक्षकों के सामने हुई इस घटना से विद्यार्थियों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया। यह विवाद अब शांत होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस कार्रवाई के अलावा अब शिक्षा विभाग भी सबके लिखित बयान ले रहा है। उसकी जांच भी समानांतर चलती रहेगी।

दोनों पक्षों ने दी पुलिस को रिपोर्ट

इस झगड़े के बाद इसकी रिपोर्ट प्रधानाचार्य नरेंद्र जाखड़ ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बाबू जगदीश राम 16 जुलाई को देरी से विद्यालय में पहुंचा था, जिस पर नियमानुसार नोटिस जारी किया गया। इससे नाराज होकर बाबू अगले दिन डंडा लेकर कार्यालय में आया और प्रधानाचार्य पर डंडे से हमला कर दिया। इस पर पास की कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया, लेकिन बाबू ने प्रधानाचार्य को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। दूसरी तरफ बाबू जगदीशराम ने भी पुलिस में मारपीट की एक शिकायत दी है। उसने अपनी शिकायत प्रधानाचार्य नरेंद्र जाखड़ व दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

शिक्षा विभाग भी कर रहा है मामले की जांच, मांगे लिखित बयान

प्रधानाचार्य नरेंद्र जाखड़ ने इस घटना के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट देने के अलावा शिक्षा विभाग को भी एक रिपोर्ट बना कर भेजी है। इस पर समस्त स्टाफ ने अपने हस्ताक्षर किए हैं। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रह्लाद राय ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को स्वयं विद्यालय में पहुंचे और घटनाक्रम के दिन उपस्थित समस्त स्टाफ को नोटिस जारी कर उनसे लिखित में विवरण मांगा है। इस सम्बन्ध में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान, लाडनूं ने श्री नन्दलाल दाधीच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलिया के व्याख्याता आशुतोष वगैरह को दिए गए अपने नोटिस में प्रधानाचार्य नरेन्द्र जाखड़ एवं वरिष्ठ सहायक जगदीश राम के मध्य 17 जुलाई को हुए झगड़े के संबंध में हस्तलिखित कथन प्रस्तुत करने बाबत लिखा गया है। इस नोटिस में बताया गया है कि उन्हें श्री नन्दलाल दाधीच राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलिया के प्रधानाचार्य नरेन्द्र जाखड़ का पत्रांक 2162-2164 दिनांक 17.07.2025 द्वारा शिकायत पत्र मिला, जिसमें उन्होंने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किये हैं। इससे स्पष्ट होता है कि इस घटना के दौरान वे चश्मदीद तौर पर थे और घटना देखी थी। इसलिए घटना के सम्बन्ध में पूर्ण ब्यौरा मय समय तथा घटना के दौरान वे कहां उपस्थित थे व क्या-क्या देखा था, सहित अपना पूर्ण स्पष्ट कथन अपने हस्ताक्षर सहित पेश करें।उनके दिए गए लिखित अभिकथन को इस घटना की जांच के संबंध में बतौर साक्ष्य जांचा एवं परखा जाएगा। इसलिए अभिकथन में किसी प्रकार की, किसी भी व्यक्तिविशेष के प्रति गलत भावना या द्वेषतापूर्ण भावना पाये जाने पर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।

गांव वालों में है गहरा रोष, अनुशासनहीन लोगों को हटाया जाए

इधर, इस घटना को लेकर ग्रामवासियों में भी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य विद्यालय को अनुशासनपूर्वक संचालित कर रहे हैं, लेकिन कुछ स्टाफ का सहयोग नहीं मिलने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समक्ष इस प्रकार की घटना का होना उनके भविष्य निर्माण पर गलत असर डालती है। विद्यालय में ऐसे अनुशासनहीन स्टाफ को तत्काल हटाया जाना चाहिए। ऐसे लोगों की हरकतों का बच्चों के दिमाग पर बहुत ही ग़लत प्रभाव पड़ता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में किस षड्यंत्र से किया जा रहा है मतदाता सूचियों में गड़बड़-घोटाला? कैसे संभव होंगे निष्पक्ष निकाय चुनाव?? जन प्रतिनिधि सुमित्रा आर्य ने खींचा निर्वाचन विभाग का ध्यान, रखी जांच और सुधार की मांग

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now