‘हर घर तिरंगा : हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बालिकाओं ने किया रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन, पीएम श्री केशरदेवी सेठी बालिका विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘हर घर तिरंगा : हर घर स्वच्छता’ अभियान के तहत बालिकाओं ने किया रचनात्मक कृतियों का प्रदर्शन,

पीएम श्री केशरदेवी सेठी बालिका विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका मंडल लाडनूं के तत्वावधान में पीएम श्री राजकीय केसर देवी सेठी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में स्वतन्त्रता का उत्सव स्वछता के साथ अभियान में विभिन्न रचनात्मक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने का कार्यक्रम प्रिंसिपल विजयसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के रामसिंह मेड़तिया ने बताया कि अभियान के तहत तिंरगा राखी, रंगोली चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। विद्यालय प्रभारी शिवशंकर बोहरा ने बताया कि विद्यालय की 50 बालिकाओं ने ‘हर घर तिरंगा : घर-घर स्वछता’ अभियान में रंगोली, चित्रकला और तिरंगा-राखी प्रतियोगिता में भाग लिया और आकर्षक कृतियों का निर्माण कर प्रदर्शित की।

हर घर पर लगे स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा

नगरपालिका के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने और हर घर से स्वच्छता को अपनाते हुए राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम मे नगरपालिका के लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह, अरविन्द धवल, सुमित सैनी, कल्पना और मनीषा ने कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा लगाई गईं प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनके प्रयास को सराहा।प्रतियोगिता में सुहाना, जियाना एंड ग्रुप, आलिया ग्रुप, सना ग्रुप और डिम्पल ग्रुप की बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आरती पटेल, पूनम चौधरी, परमेश्वरी, प्रेमलता, रामगोपाल, रीना शर्मा, सरोज बाला, संतोष स्वामी, पूनम वर्मा, शशि शर्मा, निलेश पारीक गजानंद, आकिब जावेद, शंकर लाल, भवानी शंकर, पंकज मोयल, आलम तारा, महिपाल, वेदप्रकाश, सुमन लता स्टॉफ सदस्यों के अलावा एसडीएमसी सदस्य शामिल रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now