दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 22 सितम्बर से बिजलीघर के पीछे होगा नवरात्र महोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित,

22 सितम्बर से बिजलीघर के पीछे होगा नवरात्र महोत्सव

लाडनूं (kalamkala.in)। नव दुर्गा पूजा महोत्सव समिति लाडनूं द्वारा आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 की तैयारी को लेकर चारभुजा मंदिर में व्यवस्थापक राजेश कुमार भोजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। समिति के सदस्य एडवोकेट नरेन्द्र भोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री चारभुजा भवन बिजली बोर्ड के पास में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 सितंबर से नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मां दुर्गा के भव्य पांडाल को तैयार करने व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में दानमल भोजक, रमेश कुमार, शांतिलाल भोजक, विमल भोजक, हेमराज भोजक, जितेंद्र भोजक, विष्णु प्रकाश भोजक, जयंत भोजक, मनीष भोजक, विनोद कुमार, उमाशंकर, मोहित, देवेंद्र भोजक, राम, योगेश, हर्षित, प्रतीक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के पंजाब नेशनल बैंक की बदतर हालात: दोषी कौन? (1) पीएनबी के नीचे स्थित एटीएम की हालत किसी सुलभ शौचालय से भी बदतर हुई, पान-गुटखा की पीक से सने बदबूदार चितकबरे दीवारों के कोने, फैली हुई गंदगी, बेतरतीब व्यवस्था, घुसने के दरवाजे पर भी बाधाओं का डेरा

शहर चुनें

Follow Us Now