राखी बांधने जा रही बहिन हुई सड़क हादसे का शिकार, रैफर के बाद रास्ते में ही दम तोड़ा, शिमला के पास स्कूटी को कार चालक ने मारी पीछे से टक्कर, सिर में लगी चोट से हुई महिला की मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राखी बांधने जा रही बहिन हुई सड़क हादसे का शिकार, रैफर के बाद रास्ते में ही दम तोड़ा,

शिमला के पास स्कूटी को कार चालक ने मारी पीछे से टक्कर, सिर में लगी चोट से हुई महिला की मौत

लाडनूं (kalamkala.in)। अपने देवर को साथ लेकर स्कूटी लेकर राखी बांधने जा रही एक महिला को गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे ने लील लिया। लैड़ी ग्राम के गिरधारी लाल ब्राह्मण की पत्नी पुष्पा देवी व उसका देवर गणेश कुमार 9 अगस्त को स्कूटी से चकखारड़िया राखी बांधने जा रहे थे। शनिवार को करीब 1 बजे दोपहर जब वे शिमला पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक कार संख्या आरजे 23 यूबी 1159 के चालक ने तेजगति व लापरवाही से कार चलाते हुए इस स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। जिससे वे दोनों स्कूटी सहित गिर गये। पुष्पा देवी सड़क पर गिरी, जिससे उनके सिर पर गम्भीर चोट लगी। उन्हें राह चलती अन्य कार को रुकवाकर तत्काल राजकीय चिकित्सालय डीडवाना ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया। फिर जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी बोडी को वापस लाकर डीडवाना अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया गया। इस सड़क हादसे की रिपोर्ट गणेश कुमार पुत्र झींटाराम ब्राह्मण निवासी लेडी तहसील लाडनूं ने देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार संख्या आरजे 23 युवी 1159 के चालक के विरुद्ध धारा 281, 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल बन्नाराम कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पिकअप की केबिन पर सवारियां बैठा कर तेज गति, लापरवाही और लहराते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार और वाहन जब्त, पुलिस ने गश्त के दौरान निम्बी तिराहे पर निम्बी की तरफ जाते लोगों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन को पकड़ा

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

शहर चुनें

Follow Us Now