सिवरेज कार्य के दौरान बिना सुरक्षा उपकरण के श्रमिकों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश- सिंघल, रुडिप ने दी श्रमिकों को दी सुरक्षित रहने की सलाह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सिवरेज कार्य के दौरान बिना सुरक्षा उपकरण के श्रमिकों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश- सिंघल,

रुडिप ने दी श्रमिकों को दी सुरक्षित रहने की सलाह

लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार तथा अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश साहू के निर्देशन में और सहायक अभियन्ता रियाज अहमद के मार्गदर्शन में सीवरेज परियोजना के तहत एसटीपी प्रथम पर कार्यरत श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रुडिप सीएमएससी के सहायक निर्माण प्रबंधक रामकुमार सिंघल ने कहा कि सभी सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझें। सुरक्षा उपकरणों के बिना किसी भी श्रमिक को कार्यस्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। रुडिप केप के असलम खान ने कहा कि श्रमिक सुरक्षा कार्यस्थल की पहली और अति आवश्यक सीढ़ी है, इसलिए श्रमिक साथी सभी सुरक्षा उपकरणों का उचित उपयोग करें। साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखें। संवेदक एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सिंह ने कहा कि सुरक्षा ही जीवन है, इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें। लापरवाही नही करें‌। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि बारिश के कारण होने वाली मौसमी बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रखें और आसपास साफ-सफाई रखें, जिससे बीमारियों से बचाव किया जा सके। सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में सूरज सिंह व जीवन कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बिलाल, परविंदर, विश्वजीत, प्रताप, बच्चन, सुबोध राकेश, महेंद्र, शिंदा रानी, रूपम दास, अभिजीत सहित सभी श्रमिक उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नौ करोड़ राजस्थानियों की अस्मिता की प्रतीक राजस्थानी भाषा को अविलंब मिले संवैधानिक मान्यता- राजेश विद्रोही, उर्दू के ख्यातनाम शायर का खुला विद्रोह, अब केवल और केवल लिखेंगे राजस्थानी में, अद्भुत संकल्प-शीघ्र मिले मान्यता

शहर चुनें

Follow Us Now