लाडनूं में तिरंगा रैली को किया जिला कलेक्टर ने रवाना, विद्यार्थियों को किया प्रेरित, विमल विद्या विहार के विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला और निकाली तिरंगा रैली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में तिरंगा रैली को किया जिला कलेक्टर ने रवाना, विद्यार्थियों को किया प्रेरित,

विमल विद्या विहार के विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला और निकाली तिरंगा रैली

लाडनूं (kalamkala.in)। जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जगह-जगह विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत लाडनूं के जैन विश्व भारती के विमल विद्या विहार सी. सै. स्कूल में मंगलवार को तिरंगा रैली और तिरंगा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने भी शिरकत की और उन्होंने स्वयं तिरंगा ध्वज लहरा कर इस रैली को रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर तिरंगा का महत्व बताया तथा अभियान के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सद्नागरिक बनने और राष्ट्रीय भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में सैंकडों की संख्या में विद्यार्थियों ने शामिल होकर तिरंगा के प्रति अपने सम्मान और देशभक्ति की भावना का इजहार किया। जिला कलेक्टर ने मंगलवार को इस दौरान तहसील कार्यालय का भ्रमण भी किया। उन्होंने जैन विश्व भारती के ट्रस्टी भागचंद बरड़िया के निवास भाग्यश्री पहुंच कर उनकी बीमार माता से भेंट कर उनकी साता पूछी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now