अवकाश के बावजूद निम्बी जोधां के चार निजी विद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने पर कारण बताओ नोटिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अवकाश के बावजूद निम्बी जोधां के चार निजी विद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने पर कारण बताओ नोटिस

लाडनूं (kalamkala.in)। सरकार द्वारा राजकीय एवं निजी सभी विद्यालयों में घोषित अवकाश के बावजूद इस आदेश का उल्लंघन करके विद्यालय को खोलने, बच्चों को स्कूल में बुलाने को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रवैया दिखाया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाडनूं ने निम्बी जोधां के चार निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीबीईओ ने जिला कलक्टर के आदेश क्रमांक- सामान्य /अतिवृष्टि/2025/ राजकाज रेफ नं. 17351998 दिनांक 24.08.2025 के संदर्भ में कार्रवाई करते हुए चार विद्यालयों को जारी नोटिस में बताया है कि मौसम विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर 25 से 26 अगस्त तक जिले में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जिले के कक्षा प्री प्राईमेरी से 12वीं कक्षा तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के भारी वर्षा से बचाव हेतु विद्यार्थियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों का अवकाश घोषित किया गया था, उसके उपरान्त भी 26 अगस्त को इन चारों विद्यालयों को संचालित किया जाकर विद्यार्थियों को अध्ययन करवाया जा रहा था। इससे यह स्पष्ट है कि जिला कलक्टर के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना की गई है। नोटिस में पूछा गया है कि क्यों नहीं उनके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाकर जिला कलक्टर को प्रेषित कर दिये जाये? इस संबंध में उनका स्पष्टीकरण मंगलवार को ही सीबीईओ के समक्ष व्यक्तिशः उपस्थित होकर दिया जाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करते हुए नियत समय में प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार किये जाकर जिला कलक्टर को प्रेषित कर दिये जाने की चेतावनी दी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में महेश नवमी पर्व पर महा रुद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन, महा आरती एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन, वरिष्ठ महिला-पुरुषों का स्वागत-सत्कार, विद्यार्थियों का प्रोत्साहन और समाज को नई ऊंचाई देने का प्रण

पिकअप की केबिन पर सवारियां बैठा कर तेज गति, लापरवाही और लहराते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार और वाहन जब्त, पुलिस ने गश्त के दौरान निम्बी तिराहे पर निम्बी की तरफ जाते लोगों की जान जोखिम में डाल रहे वाहन को पकड़ा

मोहर्रम पर की जाएगी ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और गलत पोस्ट करने वालों पर कसी जाएगी नकेल, एसपी ने मोहर्रम ताजिया और अन्य त्योंहारों के मद्देनजर रखी सीएलजी व शांति समिति सदस्यों की बैठक

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

शहर चुनें

Follow Us Now