राष्ट्रवादी पार्टी के सेंट्रल दिल्ली के जिलाध्यक्ष बने योगेश कुमार
नई दिल्ली (kalamkala.in)। राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने एक नियुक्ति पत्र जारी कर योगेश कुमार को सेन्ट्रल दिल्ली जिला के लिए राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उन्हें उनकी पार्टी के प्रति लगन और निष्ठा को देखते हुए दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनसे राष्ट्रवादी पार्टी की नीतिओं को जन-जन जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को बल एवं गतिशीलता प्रदान करने की उम्मीद जताई है।







