लाडनूं पुलिस थाने से आगे खादी भंडार के पास से 65 पव्वा अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं पुलिस थाने से आगे खादी भंडार के पास से 65 पव्वा अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस ने यहां जसवंतगढ रोड पर खादी भंडार के पास से एक कट्टे में अवैध सादा देशी शराब ‘ढोला मारू’ के कुल 65 पव्वे शराब से भरे हुये के साथ मुलजिम कानाराम हरिजन पुत्र सुखाराम निवासी हरिजन बस्ती लाडनूं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस बारे में हेड कांस्टेबल बनाराम मय जाप्ता में कांस्टेबल रामचन्द्र व जलसिंह के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के लिए थाना से निकले थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाडनूं से जसंवतगढ की तरफ जाने वाली रोड पर खादी भण्डार के आगे सफेद कट्टा में देशी शराब लेकर जा रहा है, जो बेचने व किसी साधन की फिराक में ले जाने के लिये खड़ा है। पुलिस के खादी भण्डार के पास पहुंचने पर वहां खड़ा वह शख्स पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, पर घेराबंदी करके रोक कर पकड़ लिया गया। उसके दाहिने हाथ में पकड़े हुए एक सफेद कट्टे में सादा देशी शराब ढोला मारू के पव्वे भरे हुये मिले। इस प्लास्टिक कट्टे को खोलकर देखने पर उसमें कुल 65 सादा देशी शराब ढोला मारू के पव्वे भरे हुए मिले, जिन पर विंटेज डिस्टिलर्स लिमिटेड अलवर राजस्थान के 180 एमएल के लेबल लगे हुए थे। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now