तुलसी का हर चिंतन समाज में विकास का नया मार्ग प्रशस्त करता है- साध्वीश्री कार्तिक यशा, लाडनूं में विकास महोत्सव आयोजित कर किया आचार्य तुलसी को याद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तुलसी का हर चिंतन समाज में विकास का नया मार्ग प्रशस्त करता है- साध्वीश्री कार्तिक यशा,

लाडनूं में विकास महोत्सव आयोजित कर किया आचार्य तुलसी को याद

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभद्वार भवन में साध्वीश्री कार्तिकयशा के सान्निध्य में विकास महोत्सव का आयोजन सम्पन्न किया गया। हाकम साध्वी ने कहा कि विकास महोत्सव और आचार्य तुलसी एक-दूसरे के पर्याय हैं। आचार्य तुलसी का हर चिंतन समाज में विकास का नया मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने बताया कि आचार्यश्री तुलसी का संपूर्ण जीवन मानवता, शिक्षा, प्रशिक्षण, सृजनात्मक कार्यों और समाजोत्थान के लिए समर्पित रहा। अभिनव सामायिक, जीवन-विज्ञान, प्रेक्षाध्यान, अणुव्रत आदि अनेक आयामों के माध्यम से उन्होंने मानव चेतना को झंकृत किया और समाज में संस्कार, मूल्य एवं आत्म-विकास की भावना को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी रचनाएँ और विचार आज भी सम्पूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आचार्य श्री तुलसी वास्तव में विकास पुरुष थे, जिनका नाम और कार्य तब तक जीवित रहेगा, जब तक सूरज-चांद जगत में विद्यमान हैं। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के मंत्री राकेश कोचर, साध्वी खुशीप्रभा, साध्वी युक्ति प्रभा एवं डॉ. सुशीला बाफना ने भी अपने विचार व्यक्त किए।महिला मंडल की बहनों ने ‘विकास महोत्सव ने नव इतिहास गढ़े’ गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आरम्भ साध्वियों के मंगलाचरण से किया गया। अंत में संघगान व मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now