नगर पालिका लाडनूं के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर बने शिक्षक शिवशंकर बोहरा
लाडनूं (kalamkala.in)। नगरपालिका मंडल लाडनूं ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में कार्यरत पुरस्कृत शिक्षक शिव शंकर बोहरा को अपना ब्रांड अम्बेसेडर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका के स्वच्छता प्रभारी रामसिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2025 में नगरपालिका को सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए राज्यपाल से सम्मानित शिक्षक बोहरा को ब्रांड अम्बेसेडर नियुक्त किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां और प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक ने शहरी सेवा शिविर के दौरान बोहरा को नियुक्ति पत्र दिया। बोहरा ने बताया कि नगर पालिका ने जो यह जिम्मेदारी दी है, उसके लिए उनकी पहली प्राथमिकता लाडनूं शहर को स्वच्छ बनाना होगी। इस अवसर पर नगर पालिका के कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अखिलेश पारीक, सहायक लेखाधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार, डॉ. तरुण, ओमप्रकाश शर्मा, आयुर्वेद विभाग के सुरेंद्र पारीक अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।






